बिक गया सुंदर पिचई का बचपन वाला घर, जानिये कौन है गूगल CEO के घर का खरीदार?
हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई का बचपन वाला घर बिक चुका है। इस घर को खरीदते हुए खरीदार भी भावुक हो गया।

Sundar Pichai Chennai home: गूगल के सीईओ सुंदर पिचई का चेन्नई स्थित घर बिक चुका है। उनके माता-पिता ने अपना पारिवारिक घर बेच दिया। इस घर को तमिल अभिनेता और निर्माता सी मणिकंदन ने खरीदा है।
इस घर में बिताया पूरा बचपन
बताते चलें कि तमिलनाडु के मदुरै में स्टेनोग्राफर लक्ष्मी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रघुनाथ पिचई के घर में जन्मे सुंदर पिचई ने अपना पूरा बचपन इस घर में बिताया। द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपना पारिवारिक घर बेचते हुए सुंदर पिचई के पिता काफी भावुक हो गए थे, क्योंकि ये उनकी पहली संपत्ति थी।
किसने लिया घर?
मणिकंदन ने सुंदर पिचई संग उस मुलाकात को याद करते हुए बताया कि सुंदर की मां ने अपनी हाथों से कॉफी बनाई और पिता ने पहली मुलाकात में ही प्रॉपर्टी के पेपर्स ऑफर कर दिए। मणिकंदन ने ये भी कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए वे गूगल सीईओ के नाम का इस्तेमाल ना करने पर जोर दे रहे थे।
कौन हैं मणिकंदन?
रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई कि मणिकंदन खुद एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और अपने ब्रांड चेलप्पास बिल्डर्स के तहत लगभग 300 घरों के कंस्ट्रक्शन और उन्हें बांटने का भी दावा करते हैं। मणिकंदन ने तुरंत ही अशोक नगर की की संपत्ति को खरीदने का फैसला किया जब उन्हें पता चला कि सुंदर पिचई का जन्म और पालन पोषण इसी घर में हुआ था।
1989 में पिचई ने छोड़ा था घर
साल 1989 में IIT खड़गपुर में इंजीनियरिंग करने के लिए उन्होंने ये शहर छोड़ दिया था। मणिकंदन के हवाले से कहा गया कि सुंदर पिचई ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है और जिस शहर में वो रहते थे, वहां घर खरीदना मेरे जीवन की एक बेहतरीन उपलब्धि होगी।
दस्तावेजों को सौंपते हुए कुछ पलों के लिए तो सुंदर पिचई के पिता टूट गए क्योंकि ये उनकी पहली संपत्ति थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि मणिकंदन इस जगह एक विला बनाएंगे और उम्मीद है कि अगले डेढ़ सालों में ये काम पूरा हो जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications