Valentine's Day 2023: प्यार के दिन वैलेंटाइन डे को गूगल इस खास अंदाज में कर रहा है सेलिब्रेट, बनाया ये डूडल
Google Doodle on Valentine's Day 2023: माना जाता है कि वेलेंटाइन डे का नाम संत वेलेंटाइन के सम्मान में रखा गया है, जो तीसरी शताब्दी के रोमन कैथोलिक पादरी थे, जिनकी मृत्यु 14 फरवरी को 270 ईस्वी में हुई थी।

Google Doodle on Valentine's Day 2023: आज दुनियाभर में प्यार का दिन वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। गूगल (Google) भी मंगलवार को एक एनिमेटेड डूडल के साथ वैलेंटाइन डे मना रहा है। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर के लोग अपने लववन्स को गिफ्टस , फूल और ग्रीटिंग कार्ड देते हैं। ऐसा माना जाता है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत प्राचीन रोमन त्योहार लुपरकेलिया से हुई थी, लेकिन 14वीं शताब्दी तक यह अवकाश रोमांटिक प्रेम से जुड़ा नहीं था। आज, वेलेंटाइन डे दुनिया में सबसे व्यापक रूप से मनाई जाने वाली दिन है।
क्या खास का डूडल में?
वैलेंटाइन डे पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। ये एक जीआईएफ एनिमेटेड डूडल है, जिसकी थीम है... 'बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे हो जाओगे?' डूडल में पानी की दो दुखी वॉटर ड्रॉपलेट (उदास बूंदें)को अलग-अलग ऊपर से नीचे गिरते हुए दिखाया गया है। इसके बाद दोनों एक साथ मिलकर हार्ट शेप बना लते हैं। गूगल ने इस डूडल को नाम दिया है- 'Rain or shine, will you be mine?' डूडल के बैकग्राउंड में ब्लर Google लिखा हुआ दिख रहा है।
वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई?
माना जाता है कि वेलेंटाइन डे का नाम संत वेलेंटाइन के सम्मान में रखा गया है, जो तीसरी शताब्दी के रोमन कैथोलिक पादरी थे, जिनकी मृत्यु 14 फरवरी को 270 ईस्वी में हुई थी। एक दूसरी कहानी में कहा जाता है कि वैलेंटाइन का इतिहास प्रजनन क्षमता के लिए एक रोमन त्योहार "लुपरकेलिया'' से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को चर्च द्वारा लुपरकेलिया उत्सव में एक धार्मिक मोड़ जोड़ने के प्रयास के रूप में मनाया गया था।
एक अन्य कहानी में ये भी कहा जाता है कि मध्य युग के दौरान, इंग्लैंड और फ्रांस जैसे देशों का मानना था कि यह दिन पक्षियों के संभोग के मौसम की शुरुआत का था। उन्होंने इस घटना को प्रेम की अवधारणा से जोड़ना शुरू किया, जो बाद में इसके उत्सव का कारण बना। यह दिन 17वीं शताब्दी में लोकप्रिय हुआ।












Click it and Unblock the Notifications