अस्पताल पहुंचा 'गूगल ब्वॉय' कौटिल्य पंडित

अपनी तेज बुद्धि से दुनियाभर में अपना लोहा मनवाने वाला गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित अस्पताल में भर्ती हो गया है। चेस्ट इंफेक्शन की वजह उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

नई दिल्ली। गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित अस्पताल में भर्ती हो गया है। अपनी तेज बुद्धि की वजह से दुनियाभर में मशहूर कौटिल्य पंडित को उसके तेज दिमाग की वजह से गूगल ब्वॉय के नाम से जानते है। 9 साल के कौटिल्य को चेस्ट में समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पिछले कई दिनों से कौटिल्य खेत्रपाल अस्पताल में भर्ती है। चेस्ट में इंफेक्शन को लेकर उसका इलाज यहां चल रहा है।

 Google Boy Kautilya Pandit Admitted In Delhi Hospital

आपको बता दें कि गूगल ब्वॉय कौटिल्य अपनी मेमोरी की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। कौटिल्य में खूबी है कि वो जिसे मात्र एक बार देख या पढ़ लेता है वो उसे याद हो जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कौटिल्य बीमार है। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा के मुताबिक उसे लंबे समय से चेस्ट में कुछ दिक्कत आ रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसे पौरन अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है।

अस्पताल में उस का इलाज चलने के बाद अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक जिस तरह से उसकी सेहत में सुधार हो रहा है, अगर ऐसा चलता रहा तो वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट जाएगा। आपको बता दें कि कौटिल्य हरियाणा के करनाल का रहने वाला है और अपनी तेज बुद्धि से उसने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+