बिना इंजन के 25 किमी दौड़ी मालगाड़ी, बड़ा हादसा होने से टला
नई दिल्ली। उत्तराखंड के खटीमा रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे प्रशासन का लापरवाही से कई लोगों जान भी जा सकती थी। खटीमा रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी का इंजन अलग हो गया और वह मालगाड़ी कई किमी तक बिना इंजन के ही दौड़ती रही।

लेकिन इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह घटना घटी तब उस रेलवे ट्रैक पर कई मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि सामने से आती मालगाड़ी को देख लोगों ने तो रेलवे ट्रैक छोड़ दिया लेकिन ट्रैक पर खड़े ट्रैक्टर को मालगाड़ी कोअपने साथ घसीटते ले गई। यह मालगाड़ी अपने 8 बोगियों के साथ करीब 25 किमी तक रेलवे ट्रैक पर बिना इंजन के दौड़ती रही।
आप देख सकते हैं इस वीडियो में कि कैसे एक मालगाड़ी तेजी के साथ बिना इंजन के दौड़ रही है। हालांकि इससे एक बड़ा हादसा भी हो सकता था लेकिन बारिश होने के चलते इन क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों की संख्या कम थी। इसी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
आपको बता दें कि इसकी चपेट में आकर चार पशुओं की मौत भी हो गई। वहीं स्थानिय लोगों में प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ गुस्सा है ।












Click it and Unblock the Notifications