#AmitabhBachchan : काम पर लौटे अमिताभ बच्चन, Twitter पर लिखा-अपनों का पता चल गया...

Recommended Video

    Amitabh Bachchan REVEALS harsh truth of his life post health issues ! | FilmiBeat

    जोधपुर। अमिताभ बच्चन की सेहत बिगड़ी, ये खबर जैसे ही मंगलवार को आई, बॉलीवुड से लेकर पूरा हिंदुस्तान परेशान हो उठा था लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि अब बिग बी की हालात में सुधार है, ये बात खुद अमिताभ ने ट्विटर पर मंगलवार शाम को कही। अमिताभ ने ट्वीट किया कि अब वे स्वस्थ हैं, कुछ कष्ट बढ़ा चिकिस्तक को चिकिस्ता के लिए बुलाना पड़ा, इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने, अपनों का पता तो चला..।

     पीरियड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान'

    पीरियड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान'

    आपको बता दें कि अमिताभ इन दिनों जोधपुर में एक पीरियड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी थी।

    जया ने कहा-अब ठीक हैं अमित

    जया ने कहा-अब ठीक हैं अमित

    जिसके बारे में उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन ने मीडिया को बताया था कि एक भारी ड्रेस पहनने की वजह से अमिताभ की पीठ में दर्द हो गया था, जिसके कारण उन्हें तकलीफ हुई थी लेकिन अब वो ठीक हैं।

     शूटिंग पर वापस लौट आए अमिताभ

    शूटिंग पर वापस लौट आए अमिताभ

    मंगलवार शाम को फिल्म में अमिताभ के साथ अहम रोल निभाने वाले आमिर खान ने भी twitter पर लोगों को जानकारी दी थी कि बिग बी अब ठीक हैं और शूटिंग पर वापस लौट आए हैं।

    जोधपुर में बिगड़ी थी तबियत

    जोधपुर में बिगड़ी थी तबियत

    आपको बता दें कि मंगलवार को अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने पर उन्हें जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई से डॉक्टरों की आई टीम ने अमिताभ का चेकअप भी किया था। हालांकि अब डॉक्टरों की टीम मुंबई वापस लौट चुकी हैं और अमिताभ पहले से ठीक हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+