क्या आपको पता है मोबाइल में "सोना" है

बेंगलूरू। क्या आपको पता है कि आपके मोबाइल फोन में गोल्ड यानी सोना है। शायद नहीं पता होगा। हम आपको बता देते हैं मोबाइल फोन में सोना होता है। एक पर्यावरणीय अध्ययन में पता चला है कि यदि झोला भर के मोबाइल फोन एकत्र कर लिया जाए तो उसमें काफी सोना मिल सकता है। बीबीसी के मुताबिक एक मोबाइल फोन में एक ग्राम तक सोना मिल सकता है। गौरतलब है कि दुनिया में ऐसे पुराने मोबाइलों की भरमार है जो अब किसी इस्तेमाल में नहीं आते। लोग अपना पुराना मोबाइल फेंक देते हैं और नया खरीद लेते हैं।

mobile-gold

पर्यावरण मामलों के यूरोपीय कमिशनर जानेज़ पोटोक्निक ने यूरोपीय संघ की बैठक में यह बात कही है। जानेज़ ने कहा है कि यह कारोबार का मामला है, उन्होंने कहा कि कचरे में वाकई सोना मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एक टन कचरे से एक ग्राम सोना निकाला जा सकता है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक ई-कचरे में शामिल मोबाइल हेंडसेट में से भी सोना पाया जा सकता है। एक मोबाइल फोन से एक ग्राम सोना निकाला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+