Gold Smuggling: कोच्चि एयरपोर्ट से 1.21 करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद
मलेशिया से केरल आ रहे चार यात्रियों के पास से दो किलो से अधिक सोना बरामद किया गया। लगभग 1.21 करोड़ रुपये के गोल्ड को एयर इंटेलिजेंस यूनिट की सक्रियता से पकड़ा गया।

विदेशी सरजमीं से भारत आने के दौरान Gold Jewelry तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ हुआ है। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर 1.21 करोड़ रुपये से अधिक का सोना चार यात्रियों के पास से बरामद किया गया।
कोच्चि में सोना बरामद होने की घटना पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार,एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU), कोच्चि ने कोच्चि हवाई अड्डे पर मलेशिया से आए 4 यात्रियों से 1,21,83,965 रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए गए।
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि 2207.24 ग्राम विदेशी मूल के सोने के आभूषण जब्त किए। बरामद सोने को कस्टम्स एक्ट-1962 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है:
इससे एक दिन पहले एक और तटीय प्रदेश तमिलनाडु में भी AIU की सक्रियता से सोने की तस्करी का मामला सामने आया था। इस मामले में यात्री दुबई से इंडिया आ रहा था।
सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुबई से आ रहे एक यात्री से 28 लाख रुपये का सोना जब्त किया।
सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, यात्री गुरुवार को श्रीलंकाई एयरलाइंस में दुबई से कोलंबो के रास्ते यात्रा कर रहा था। वह सोने को पेस्ट के रूप में ले जा रहा था और उसे एक चप्पल में छुपा कर रखा गया था।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे रोका और 28.30 लाख रुपये मूल्य का 467 ग्राम सोना जब्त किया। इससे पिछले हफ्ते, सीमा शुल्क अधिकारियों ने तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया था।
एयरपोर्ट से 72.73 लाख रुपये मूल्य का 1197.5 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। अधिकारियों ने कहा कि कुआलालंपुर से आए तीन यात्रियों के पास से सोना जब्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications