क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सड़क की खुदाई के दौरान मिले 12वीं सदी के सोने के सिक्के, मचा हड़कंप

Google Oneindia News

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में 12वीं सदी के सोने-चांदी के सिक्के मिले हैं। जानकारी के मुताबिक ये सिक्के सड़क निर्माण को लेकर खुदाई के दौरान मिले है। अधिकारियों ने बताया कि सोने के ये सिक्के एक घड़े से मिले हैं, जिसमें कुल 57 सोने के सिक्के और एक चांदी का सिक्का था। फिलहाल इन्हें सुरक्षित रखा गया है, साथ ही इसकी जानकारी पुरातात्विक विभाग को भी दी गई है।

<strong>इसे भी पढ़ें:- शादी की पहली रात पति ने की दुल्हन से हैवानियत</strong>इसे भी पढ़ें:- शादी की पहली रात पति ने की दुल्हन से हैवानियत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का है मामला

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का है मामला

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का है। कोंडागांव के जिला कलेक्टर नीलकंड टेकम ने बताया कि 10 जुलाई को कोरकोटी और बेडमा गांव के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के काम में जुटे एक मजदूर को सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला। जब इस घड़े की जांच की गई तो इसमें 57 सोने के सिक्के, चांदी का एक सिक्का और सोने की एक बाली मिली।

पुरातात्विक विभाग को दी गई जानकारी: जिला कलेक्टर

पुरातात्विक विभाग को दी गई जानकारी: जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर नीलकंड टेकम ने कहा कि सोने-चांदी के इन सिक्कों के संरक्षण की हम व्यवस्था करेंगे। इस मामले में पुरातात्विक विभाग अधिक जानकारी देने में सक्षम होगा। उन्होंने बताया कि कोरकोटी के सरपंच नेहरू बघेल ने उस घड़े और इसमें मौजूद सामग्री को मुझे सौंप दिया। नीलकंठ टेकम ने बताया कि जो घड़ा मिला है वो कई फीट जमीन के नीचे गड़ा हुआ था। सबसे पहले एक महिला मजदूर को ये मिला, इसके बाद उसने दूसरे ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। शुरूआती जांच में घड़े के अंदर से मिले सिक्के 12वीं और 13वीं सदी के बताए जा रहे हैं।

12वीं और 13वीं सदी के बताए जा रहे सिक्के

12वीं और 13वीं सदी के बताए जा रहे सिक्के

सिक्कों पर शिलालेख एक लिपि में हैं जो यादव राजवंश के समय प्रचलित था, जिसने विदर्भ (वर्तमान में महाराष्ट्र में) पर शासन किया था। ये राजवंश दंडकारण्य तक फैला हुआ था जिसमें वर्तमान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र समेत सात जिले शामिल थे। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य पुरातत्व विभाग इन सिक्कों की जांच करेगा। उसके बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

<strong>इसे भी पढ़ें:- पहले की चोरी फिर मालिक को लौटाए सोने के गहने, साथ में भेजा माफीनामा</strong>इसे भी पढ़ें:- पहले की चोरी फिर मालिक को लौटाए सोने के गहने, साथ में भेजा माफीनामा

Comments
English summary
Gold coins belonging to 12th century found during earth digging for road construction in Chhattisgarh.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X