कश्मीर में होगा खलीफा राज, सिर काटकर लाल चौक पर लटकाने की धमकी
एक ऑडियो क्लिप के जरिए हिजबुल मुजाहिद्दीन ने दी है हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं का सिर काटकर लाल चौक पर लटकाने की धमकी। हिजबुल कमांडर जाकिर भट उर्फ मूसा ने आईएसआईएस की स्टाइल में दी है धमकी।
श्रीनगर। शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन का जो एक टेप आया है उसने हुर्रियत के नेताओं के सिर पर बल डाल दिया है। इस टेप में हिजबुल कमांडर जाकिर भट उर्फ मूसा ने हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं के सिर काटकर लाल चौक पर लटकाने की धमकी दी है। लेकिन इस टेप से इस बात का इशारा भी मिलता है कि इराक और सीरिया में आईएसआईएस ने जो कुछ किया है वही हिजबुल कश्मीर में करना चाहता है।

खलीफा घोषित करना
इस ऑडियो क्लिप में मूसा, कश्मीर में खलीफा की स्थापना करने की बात कर रहा है। यह ऑडियो क्लिप 5.40 मिनट की है और इसमें मूसा ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को चेतावनी दी है कि जम्मू कश्मीर में खलीफा लाने के उसके कदम के बीच में वे न आएं। हिजबुल बिल्कुल उसी रास्ते पर चल रहा है जो इराक और सीरिया में आईएसआईएस ने अपनाया था।

अवलाकी का जिक्र
मूसा ने अपनी इस क्लिप में अल कायदा के नेता इमाम अनवार अल अवलाकी का भी जिक्र किया है। उसने कहा है, 'अगर आपको सच पता है कि तो फिर आपको उसे मानना ही पड़ेगा उस समय भी जब विद्वान इसे मानने को तैयार न हों।'

कुरान का भी जिक्र
इस क्लिप में मूसा को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, 'दुनिया से कभी प्यार मत करो।' क्लिप में कुरान की भी कुछ बातों का जिक्र है।

इस्लामिक स्टेट की जरूरत
मूसा की इस ऑडियो क्लिप में एक इस्लामिक स्टेट बनाने की बात पर भी जोर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि कश्मीर में लोकतंत्र की सलाह की कोई जरूरत नहीं है।

भारत मेमने का देश
ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि एक मेमने के देश में एक व्यक्ति को अपनी जिंदगी बचाने के लिए शेर की तरह बर्ताव करना होगा।

सबकुछ अल्लाह का
ऑडियो क्लिप में बादलों से भरे आसमान का जिक्र है और कहा गया है कि अंत में दुनिया में सबकुछ अल्लाह का ही होता है।

जेहाद की अपील
इस ऑडियो क्लिप में बैकग्राउंड में एक व्यक्ति को बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है और इसके जरिए कश्मीर के लोगों से जेहाद की अपील की गई है।

खलीफा की जरूरत
स्लाइड में कश्मीर के लोगों से कहा गया है कि अब यहां पर खलीफा की जरूरत है और साथ ही यह भी पूछा गया है कि इसमें कितना समय लगेगा?

इस्लाम और राजनीति
इस ऑडियो क्लिप में लोगों को बताया गया है कि जब इस्लाम मानवीय जिंदगी के हर पहलू को कवर कर लेगा तो उसे राजनीति से अलग किया जा सकता है।

मेरे पैर के नीछे
मूसा ने अपने इस ऑडियो में मैन मेड लॉ की वकालत की है और इससे साफ इशारा मिलता है कि कश्मीर में अगर शरीया कानून आया तो सिर्फ वही चलेगा।

अब बदलनी होगी इंसानी जिंदगी
एक स्लाइड में अल-अलबानी का जिक्र किया गया है और यह इशारा किया गया है कि अब एक कैसे किसी व्यक्ति का विकास होना चाहिए।

किस लिए डरते हैं लोग
मूसा की इस स्लाइड में कहा गया है कि मुसलमानों को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए अगर उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है या फिर वह पांच बार नमाज अद करते हैं। लोग इसलिए मुसलमानों से डरते हैं क्योंकि अगर मुसलमान एक साथ आ गए तो फिर तबाही आ सकती है।

तवाहिद और अल्लाह
इमाम अल-मुजानी का भी जिक्र किया गया और कहा गया है कि जब तक कोई अल्लाह को नहीं जानेगा तब तक तवाहिद का कोई वजूद नहीं है।

क्यों हार रहे हैं मुसलमान
इस ऑडियो में शेख अब्दुल्ला अजाम का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुसलमान आज दुनिया में सिर्फ पाखंडी लोगों से हार रहे हैं न कि अपने दुश्मनों की वजह से।

कैसे जिएं और कैसे मरे
तवाहिद पर एक और स्लाइड है जिसमें बताया गया है कि किसी को कैसे मरना चाहिए और कैसे अपनी जिंदगी जीनी चाहिए।

कब्र में अल्लाह का सवाल
जब आप क्रब में होंगे तो अल्लाह आपसे सिर्फ एक ही सवाल करेगा कि आप मुसलमान हैं या फिर काफिर या फिर कुछ नहीं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications