सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, घर से दूर रह रहे लोग ई-बैलेट से डाल सकेंगे वोट
भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार घर से दूर रह रहे लोग ई-पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकते हैं।
नई दिल्ली। भारत सरकार ने अपने घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को भी वोट डालने की सुविधा दे दी है। इसके लिए भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार घर से दूर रह रहे लोग ई-पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकते हैं।

इसके तहत देश भर के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी कर रहे लोग कहीं से भी अपने क्षेत्र में हो रहे चुनाव के लिए वोट डाल सकेंगे। सेना के जवानों को भी सरकार ने इस नई सुविधा में शामिल किया है।
आपको बता दें कि सेना के लाखों लोग अपने क्षेत्र से दूर रहते हैं, इसलिए वोट नहीं दे पाते हैं। सरकार की इस पहल के बाद उन लोगों को भी वोट डालने में आसानी होगी।
इस पहल के बाद अब वो वर्ग भी वोट दे सकेगा, जो रोजी रोटी कमाने के चक्कर में घर से दूर रहता है और अपनी सरकार चुनने में कुछ बेबस सा पड़ जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे वोट देने के लिए अपने घर वापस जाना पड़ता, जिसमें काम का नुकसान और पैसों का खर्च भी होता है।












Click it and Unblock the Notifications