गोविंद कांडा का दावा-BJP को समर्थन देंगे गोपाल कांडा, 6 MLA को लेकर गए दिल्ली

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद किसी भी पार्टी की सरकार बनती नहीं दिख रही है। पार्टियां अपनी अपनी सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ में लगी हुई हैं। इसी बीच भाजपा के लिए एक खुशखबरी आई है। हरियाणा जनहित पार्टी के टिकट पर सिरसा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए गोपाल कांडा भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। ये भी खबरें आ रही हैं कि, वह अपने साथ कई विधायकों को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Gobind Kanda says Gopal Kanda has left for Delhi with 6 MLAs, They will form BJPs govt

हरियाणा विधानसभा चुनाव के खंड़ित नतीजे आने के बाद राज्य में विधायकों का जोड़-तोड़ शुरू कर दिया था। इसी बीच गोपाल कांडा के भाई गोबिंदा कांडा ने कहा कि, 2009 दोहराया गया है, पिछली बार कांग्रेस थी 40 सीटों के साथ इस बार बीजेपी है। गोपाल कांडा 6 विधायकों के साथ दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने कहा कि भाजपा को समर्थन हमारे लिए घर वापसी जैसा है।

उन्होंने कहा कि तीन-चार निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा के सम्पर्क में हैं। जेजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के संभावनाओं पर गोविंद कांडा ने कहा कि चौटाला परिवार ने हमेशा जनता को धोखा दिया है। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने कहा कि हमारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बातचीत हो गई है और हम बीजेपी के साथ जाएंगे।

सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराकर चुनाव जीता है। ज्ञात हो कि गोपाल कांडा पूर्व हरियाणा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार के मद्देनजर कांग्रेस राज्य में सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है और इसी संभावना पर विचार विमर्श के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+