गोवा में यह आदमी कर रहा है कैश लेने वालों की मदद, जानिए कैसे

गोवा के पोनजेकर प्राज्योत मेनकर ने पब्लिक की मुसीबत को कम करने के लिए तोड़ निकाला है। मेनकर ने एक गूगल शीट बनाई है और इसकी मदद से हर कोई यह जान सकता है कि गोवा में कौन से एटीएम काम कर रहे हैं या नहीं।

पणजी। जरूरत आविष्‍कार की जननी है और मौजूदा वक्‍त में कैश मनी का संकट हर आदमी झेल रहा है। 8 नवंबर केे बाद से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से परेशान हर आम आदमी इसका कोई विकल्‍प ढूंढने की जुगत में लगा है।

Goa man helps you find ATMs with cash.

ऐसे में गोवा के पोनजेकर प्राज्योत मेनकर ने पब्लिक की मुसीबत को कम करने के लिए तोड़ निकाला है। मेनकर ने एक गूगल शीट(tinyurl.com/atmgoa) बनाई है और इसकी मदद से हर कोई यह जान सकता है कि गोवा में कौन से एटीएम काम कर रहे हैं और किनमें कैश नहींं है।

उन्‍होंने ऐसा क्राउडसोर्सिंग प्रोसेस के तहत किया है जिसमें सूचना या कोई जानकारी पाने के लिए किसी विशेष प्रोजेक्‍ट पर काम किया जाता है। इसमें इंटरनेट के जरिए लोगों से जुड़ी तमाम सर्विसेज का ब्‍यौरा रहता है।

मेनकर ने अंग्रेजी वेबसाइट द टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया कि,'हर कोई यह जानने को उत्‍सुक है कि एटीएम, बैंक में पैसा है या नहीं। पूरी जानकारी के अभाव में वे निराश लौट आते हैं।

इसपर मैंने विचार किया और फिर सोचा कि क्‍यों न इसका पूरा डाटाबेस तैयार किया जाए और इसे लोगों से साझा किया जाए?'

एंड्रोसिड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और डायरेक्‍टर मेनकर का स्‍टार्टटप कंटेंट मैनेजमेंट सिस्‍टम और एंड्रॉयड एप्लिकेशन बनाता है। वह मोबाइल लैब्‍स स्‍टार्टअप्‍स के लिए सलाहकार की भूमिका में भी रहे हैं।

इन्‍होंने जो गूगल की शीट तैयार की है, उसमें गोवा के तमाम एटीएम से जुड़ी जानकारी है, जो कि इसमें मदद करती है कि एटीएम तक जाना सही रहेगा यह नहीं। इस शीट को हजारों लोग देख चुके हैं और इससे मदद ले चुके हैं।

इस शीट को हर घंटे अपडेट किया जा रहा है और कोशिश है कि इसे और भी कम वक्त में अपडेट किया जा सके।

चेन्नई और पुणे इस प्रयोग को पहले से ही आजमा रहे हैं और इससे स्थानीय लोगों को मदद मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+