गाय खाने पर इंसानों की तरह टाइगर को भी मिलनी चाहिए सजा, बोले गोवा के MLA
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गाय की देवी के रूप में पूजा की जाती है। इनकी हत्या करना अपराध माना जाता है जिसके लिए सजा का भी प्रावधान है। गौ हत्या को लेकर गोवा विधानसभा में बुधवार को राकांपा विधायक चर्चिल अलेमाओ ने एक अजीबोगरीब बयान दिया। बाघों के मारे जाने के मुद्दे पर बहस के दौरान चर्चिल अलेमाओ ने कहा कि गौ हत्या पर जो सजा इंसानों को दी जाती है वही सजा बाघों को भी मिलनी चाहिए।

विधानसभा में उठा बाघों की हत्या का मुद्दा
गौरतलब है कि पिछले महीने महादयी वन्यजीव अभ्यरण्य में एक बाघिन और उसके पांच शाकवों को भीड़ ने पीट पीटकर मारडाला था। इस घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने विधानसभा सत्र के दौरान पूछा कि गाय मारकर खाने वाले बाघ के लिए क्या सजा होती है? जबकि जब एक इंसान गाय खाता है तो उसे इस देश में सजा दी जाती है।

चर्चिल अलेमाओ का अजीबोगरीब बयान
इस पर चर्चिल अलेमाओ ने कहा कि जहां वन्य जीवन के लिए बाघ महत्वपूर्ण है लेकिन उनता नहीं जितना इंसानों के लिए गाय। विधायक ने आगे कहा कि इस पूरी घटना में मानव दृष्टिकोण को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी तरफ बाघों की हत्या के मामले में उचित जांच की मांग के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर ना हो।

विपक्ष ने सावंत सरकार से की ये मांग
विपक्ष के नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों से मांग की कि हत्याओं में अवैध शिकार करने वाले गिरोहों का पर्दाफास किया जाए। इसपर सीएम सावंत ने कहा कि ऐसी घटनाएं फिर न हो इसके लिए एहतियातन कमद उठाए गए हैं। हम मानव दृष्टिकोण से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि लोगों के पालतु पशुओं पर हमला होने के बाद बाघों की कथित तौर पर हत्या की गई।
यह भी पढ़ें: Video: स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस में नजर आई ट्रंप और नैंसी पेलोसी के बीच दुश्मनी!












Click it and Unblock the Notifications