Goa Liquor Ban: गोवा में शराब पीने पर मनोहर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पणजीः गोवा की सरकार एक नया कानून लाने जा रही है, जिसकी बाद गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगा जाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि शराब पीने वाले लोगों के द्वारा उपजे उपद्रव को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों के साथ अगले 15 दिनों के भीतर बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि लोग सड़क के किनारे शराब पीते हैं और बोतलों को वहीं तोड़ देते हैं जिसके कारण आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा, 'हमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पाबंदी लगाने की अधिसूचना जारी करने की जरूरत है। अक्टूबर महीने तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और कानून में संशोधन किया जाएगा।'
बता दें पिछले साल गोवा सरकार ने एक्साइज ड्यूटी एक्ट 1964 में बदलाव किया था, जिसके तहत कुछ चुनिंदा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications