गोवा में प्रसिद्ध लैराई जात्रा के दौरान कैसे हुआ हादसा? जिसमें गई 6 लोगों की जान, MLA प्रेमेंद्र शेट ने बताया
Goa Lairai Jatra 2025: गोवा के शिरगांव (श्रीगाव) में शुक्रवार 2 मई की रात प्रसिद्ध श्री लैराई देवी की पांरपरिक 'जात्रा' के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत श्रीगाव में घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
प्रसिद्ध लैराई जात्रा के दौरान यह हादसा कैसे हुआ? इस बारे में खुद मैम विधायक प्रेमेंद्र शेट ने बताया है। प्रेमेंद्र शेट ने बताया, '2 मई से प्रसिद्ध लाईराई यात्रा चल रही थी। सुबह करीब 3 बजे एक ढलान वाले क्षेत्र में कुछ श्रद्धालु एक-दूसरों के ऊपर गिर गए। एक-दूसरे के ऊपर गिरने से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई...4 के शवों को मापुसा के जिला अस्पताल में रखा गया है और 2 शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हैं। वहीं, चार श्रद्धलुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज सुबह शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई भगदड़ बेहद दुखद है।
मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना आज सुबह करीब 4-5 बजे हुई। यह पहली बार है जब गोवा में भगदड़ की घटना हुई है। मैंने राज्य प्रशासन से घटना की जांच करने को कहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हर साल जात्रा में 50,000 से अधिक लोग भाग लेते हैं। यह दुखद घटना है। हम घायलों के इलाज का ध्यान रख रहे हैं। एसपी नॉर्थ और कलेक्टर घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। अगले 3 दिनों के लिए हम सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications