गोवा बना देश का पहला ऐसा राज्य, जहां Youth को मिलेगा फ्री इंटरनेट
आज से भारत में गोवा पहला ऐसा राज्य होगा जहां युवाओं के लिए इंटरनेट बिल्कुल मुफ्त हो जाएगा। यही नहीं उन्हें विशेष टॉक टाइम भी दिया जाएगा।
पणजी। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत आज गोवा के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज से यहां के युवाओं के लिए इंटरनेट बिल्कुल मुफ्त हो जाएगा और ऐसी सुविधा देने वाला गोवा देश का पहला राज्य बन जाएगा। आज गोवा सरकार युवा संचार योजना लांच करने वाली है, जिसका मिशन सीधे राज्य के युवाओं को इंटरनेेट से जोड़ना है, जिससे उनका आनेे वाला भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हो।
इस सुविधा के बारे में कुछ गाइडलाइंस हैं जो कि निम्नलिखित हैं
- डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत आज गोवा राज्य युवाओं फ्री इंटरनेट सर्विस देगा।
- ये सुविधा 16 से 30 वर्ष के युवाओं को मोबाइल पर मिलेगी।
- एक सिम कार्ड के साथ हर महीने 100 मिनट टॉक टाइम और 3 जीबी इंटरनेट डाटा युवाओं के दिया जाएगा।
- लेकिन युवागण उसका गलत प्रयोग करते हुए पाए गए तो ये सर्विस तुरंत बंद कर दी जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications