Goa Fire Case: क्या लुथरा ब्रदर्स गिरफ्तारी से बच पाएंगे? रोहिणी कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
Goa Fire Case: गोवा के अर्पोरा क्षेत्र में लगी भयावह आग, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे राज्य और देश में खलबली मचा दी। मृतकों में कई कर्मचारी और कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। उसके बाद मामले के मुख्य आरोपियों-रेस्टोरेंट 'Birch by Romeo Lane' के मालिक गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा-ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
याचिका पर सुनवाई बुधवार, 10 दिसंबर को निर्धारित है। आइए जानते हैं इस हादसे के अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई ...

कोर्ट में क्या कहा?
गोवा के अर्पोरा क्लब हादसे में मुख्य आरोपी बताए जा रहे लूथरा ब्रदर्स ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। हादसे में 25 लोगों की मौत के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है, और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गोवा पुलिस से इस जमानत याचिका पर विस्तृत जवाब मांगा है। लूथरा ब्रदर्स की तरफ से कहा गया कि वे विदेश में हैं और भारत लौटने के बाद कानूनी प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं। Court अब अगली सुनवाई में पुलिस का पक्ष सुनकर फैसला लेगी।
फायर ट्रैजेडी के बाद से फरार
गोवा पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि आग की घटना के कुछ ही घंटे बाद सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा सुबह 5:30 बजे इंडिगो की उड़ान से थाईलैंड के फुकेत के लिए रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह भागना संदेह को और गहरा करता है और जांच एजेंसियां अब दोनों को वापस भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गई हैं।
इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
गोवा डीआईजी वर्षा शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए CBI और इंटरपोल से समन्वय किया जा रहा है। दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत गंभीर मामला है। हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों आरोपियों की लोकेशन और मूवमेंट पर नज़र रखने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है।"
बुधवार, 10 दिसंबर को गोवा पुलिस ने नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक, अजय गुप्ता को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश किया। उम्मीद है कि आज उन्हें कोर्ट में भी प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि गुप्ता से क्लब के संचालन, सेफ्टी मेजर्स और घटना वाली रात की गतिविधियों को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित परिवारों का दर्द-"सब खो दिया..."
इस अग्निकांड ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। दिल्ली की एक महिला, जिसने अपने पति और तीन बहनों को इस हादसे में खो दिया, ने कहा-"मैंने सब कुछ खो दिया... मेरा पूरा परिवार खत्म हो गया।" इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और पीड़ित परिवारों के दर्द पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस त्रासदी को रोका जा सकता था।
रेस्टोरेंट का हिस्सा ध्वस्त
घटना के बाद जिला प्रशासन ने वागाटोर स्थित 'Romeo Lane' रेस्टोरेंट (जो उन्हीं लुथरा ब्रदर्स का है) के अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, आग के बाद सामने आए तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि क्लब के कई हिस्से नियमों के खिलाफ बनाए गए थे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।
इस भयावह हादसे के बाद गोवा सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो आग लगने के कारण, सुरक्षा उपायों की कमी और प्रशासनिक चूक की जांच करेगी। यह समिति जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications