गोवा: मतदान से दो दिन पहले I-PAC के लीज वाले विला से ड्रग्स बरामद, एक सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, 12 फरवरी: गोवा विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जहां कंपनी की ओर से लीज पर लिए गए एक विला में पुलिस को ड्रग्स बरामद हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने I-PAC के एक 28 साल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

गोवा पुलिस के मुताबिक पोरवोरिम में कई विला पर सिलसिलेवार छापेमारी की गई थी। वहां से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिन विलाज पर छापेमारी हुई है, उसमें से 8 I-PAC को लीज पर दिए गए हैं। उसी में से एक में बरामदगी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
TMC की सलाहकार है I-PAC
आपको बता दें कि प्रशांत किशोर और उनकी कंपनी I-PAC ने बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी का साथ दिया था। जिस पर ममता बनर्जी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। अब टीएमसी गोवा विधानसभा चुनाव में भी उतरी है। वहां पर भी I-PAC की टीम उसकी मदद कर रही। मतदान से दो दिन पूर्व इस तरह की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।
14 को मतदान, 10 को गिनती
गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर 14 फरवरी को एक साथ मतदान होगा। इसके बाद 10 मार्च को चार अन्य राज्यों के साथ वोटों की गिनती होगी। गोवा और पंजाब में ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्त है, जिस वजह से दोनों जगहों पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications