Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोवा के DGP ने ट्वीट कर कहा, मत देखो 'ऐ दिल है मुश्किल' क्‍योंकि...

फिल्‍म के एक दृश्‍य में दिखाया गया है कि एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा अभिनेता रणबीर कपूर से कहती हैं, ‘‘मोहम्मद रफी? वो गाते कम, रोते ज्यादा थे ना?'

गोवा। फिल्‍म ऐ दिल है मुश्‍किल रिलीज भी हो गई और अच्‍छा कारोबार भी कर रही है लेकिन उसको लेकर चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। पहले पाकिस्‍तानी कलाकारों को लेकर इस फिल्‍म के बहिष्‍कार की बात कही जा रही थी तो अब एक नया मामला सामने आ गया है। गोवा के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुक्‍तेश चंदर ने लोगों से अपील की है कि ऐ दिल है मुश्‍किल में महान गायक मोहम्‍मद रफी का अपमान किया गया इसलिए लोग इस फिल्‍म का बहिष्‍कार करें।

Goa DGP appeals to boycott ‘Ae Dil Hai Mushkil’ for insulting singer Mohammad Rafi

चंदर ने ट्वीट किया है कि वो फिल्‍म के एक डॉयलॉग से दुखी हैं, जिसमें रफी के गाने की तुलना से की गई है। आपको बता दें कि फिल्‍म के एक दृश्‍य में दिखाया गया है कि एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा अभिनेता रणबीर कपूर से कहती हैं, ''मोहम्मद रफी? वो गाते कम, रोते ज्यादा थे ना?' रफी के घरवालों ने फिल्म के इस संवाद को लेकर आपत्ति प्रकट जताई है।

चंदर ने ट्वीट कर कहा, 'मोहम्मद रफी भारत के महानतम गायकों में से एक रहे हैं और उनको किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। अगर आप रफी के प्रशंसक हैं तो इस फिल्म का बहिष्कार करिए।' वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की एक खबर का भी हवाला दिया है। इस समाचार पत्र ने दिवंगत गायक के बेटे शाहिद रफी का इंटरव्यू किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+