मेडिकल चेकअप के लिए आज गोवा से दिल्ली पहुंचेंगे मनोहर पर्रिकर

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री आज (गुरुवार) देर शाम को गोवा से दिल्ली पहुंचेंगे। वो अपने मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली आ रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री को इलाज के लिए लगातार दिल्ली आना होता है लेकिन 'अटल सेतु' पुल के उद्घाटन और फिर गोवा विधानसभा सत्र के चलते वो नहीं आ पाए थे। गुरुवार को विधानसभा का सत्र खत्म हो रहा है, जिसके बाद वो देर शाम दिल्ली के लिए उड़ेंगे।

Goa CM Manohar Parrikar travelling to Delhi for medical checkup

63 साल के मनोहर पर्रिकर अग्नाश्य संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। बीते काफी समय से वह गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। बीते साल उन्हें लगातार अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। पहले उन्होंने गोवा और मुंबई में इलाज कराया फिर उनको इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। बाद में कापी समय तक वो एम्स में भर्ती रहे। वो सार्वजनिक जगहों पर जाते हैं तो उनकी नाक में ड्रिप लगी रहती है और वो बिना सहारे के नहीं खड़े हो पाते हैं।

बुधवार को गोवा विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए भी पर्रिकर नाक में ड्रिप लगाए हुए पहुंचे थे। विधानसभा में मनोहर पर्रिकर ने कहा, आज एक बार फिर मैं प्रदेश के लोगों से वादा करता हूं कि मैं अपनी आखिरी सांस तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ गोवा की सेवा करता रहूंगा। मेरे अंदर अभी बहुत जोश है और मैं पूरी तरह से होश में भी हूं।

बीते रविवार को गोवा में एक पुल का उद्घाटन करने भी पर्रिकर पहुंचे थे। पर्रिकर ने गोवा के पणजी में मांडवी नदी पर बने 5.1 किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान भी उनकी नाक में ड्रिप लगी हुई थी। हालांकि पर्रिकर ने इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+