VIDEO: इलाज के बाद ऐसे दिखने लगे हैं गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर
गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका में इलाज के बाद भारत वापस लौट आए हैं। पर्रिकर ने आते के साथ ही कार्यभार भी संभाल लिया है। मनोहर पर्रिकर पिछले तीन महीने से अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे रहे।
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका में इलाज के बाद भारत वापस लौट आए हैं। पर्रिकर ने आते के साथ ही कार्यभार भी संभाल लिया है। मनोहर पर्रिकर पिछले तीन महीने से अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे रहे। इलाज के बाद मनोहर पर्रिकर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। अचानक से ही उनकी उम्र कई साल बढ़ी हुई लग रही है।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका में तीन महीने के इलाज के बाद वापस घर लौट आए हैं। गुरुवार को गोवा लौटे पर्रिकर ने शुक्रवार को ही कार्यभार दोबारा से संभाल लिया। ऑफिस संभालने के साथ ही उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'जैसे मैं अपना काम फिर से शुरू कर रहा हूं, मैं प्रार्थनाओं और आशीर्वादों के लिए अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूं जिसने मुझे ठीक होने में बहुत ताकत दी।' इस वीडियो में पर्रिकर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
पर्रिकर का अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। पर्रिकर को इस बीमारी का पता फरवरी में चला था। 15 फरवरी को वो इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उन्हें 22 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद जब वो गोवा लौटे तो तबियत और बिगड़ गई। 25 फरवरी को उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में चार दिन बीताने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
इसके बाद जब वो दोबारा चेक-अप के लिए मुंबई गए तो उन्हें अमेरिका रेफर कर दिया गया। 7 मार्च को पर्रिकर अमेरिका के लिए रवाना हुए थे और अब तीन महीने बाद वो गुरुवार को वापस देश लौटे।
ये भी पढ़ें: गोवा: गेस्ट हाउस में जबरन कराई जा रही थी जिस्मफरोशी, चंगुल से निकाली गईं दो लड़कियां