विधायक की पत्नी ने गोवा के सीएम पर्रिकर पर लगाया सुपारी देने का आरोप

वाघ की पत्नी अरुणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और भाजपा की आयोजन समिति के सचिव सतीश ढोंड पर अपने पति पर सार्वजनिक तौर पर हमला करने के लिए 'सुपारी' देने का आरोप लगाया। भाजपा ने हालांकि इस आरोप को 'गैरजिम्मेदाराना' बताया है। अरुणा ने वाघ के विधानसभा क्षेत्र सेंट आंद्रे में एक जनसभा में कहा कि मेरी इस बात को (पुलिस) बयान के रूप में दर्ज किया जाना चाहिए कि पर्रिकर और ढोंड ने पार्टी के ही एक अन्य विधायक किरण कंडोरकर को विष्णु पर हमला करने के लिए 'सुपारी' दी।
कंडोलकर ने इस आरोप का हालांकि खंडन किया है। वाघ पर गुरुवार को 50 लोगों ने हमला किया। हमलावर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता और कंडोलकर के समर्थक थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे एक अन्य निर्दलीय विधायक विजय सरदेसाई को भीड़ से बचने के लिए अपनी बंदूक लहरानी पड़ी थी।
वाघ को हमले में हालांकि मामूली चोटें ही आईं, लेकिन भीड़ ने उनकी कार को पत्थरों और लोहे की छड़ से बुरी तरह तोड़-फोड़ दिया। वाघ ने अपनी प्राथमिकी में 10 लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "वे मेरी पार्टी के ही कार्यकर्ता थे, तथा मेरे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से नाराज थे..मुझे ऐसे हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अधिकार है जिसका कोई राजनीतिक उद्देश्य न हो। इस मामले में एक व्यक्ति कामू हालरंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications