क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जन्मदिन पर डॉक्टर की भूमिका में दिखे गोवा के मुख्यमंत्री, OPD में देखे मरीज

Google Oneindia News

नई दिल्ली। गोवा सीएम मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज अपना 47वां जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री और पेशे से डॉक्टर प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन एक खास तरीके से मनाया। जन्मदिन के मौके पर प्रमोद सावंत एक सरकारी अस्पताल पहुंचे। कोरोना वायरस महामारी के बीच फ्रंट लाइन पर काम कर रहे डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने भी मरीजों को देखा और दवा लिखी।

मुख्यमंत्री सावंत पेशे से डॉक्टर हैं

मुख्यमंत्री सावंत पेशे से डॉक्टर हैं

पेशे से डॉक्टर मुख्यमंत्री सावंत ने बर्थडे के मौके पर जिला अस्पताल के ओपीडी में कुछ घंटे बिताए और मरीजों का इलाज किया। मापुसा स्थित इसी हॉस्पिटल में वह 12 साल पहले प्रैक्टिस करते थे। मुख्यमंत्री सावंतने कहा, 'आज अपने जन्मदिन के मौके पर मैंने मापुसा स्थित जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के साथ वॉलंटियर किया। उन्होंने कहा कि, लोगों की सेवा करना हमेशा से मेरा जुनून रहा है। मैंने 2008 में यहां पर बतौर डॉक्टर काम शुरू किया था। तभी से यहां मरीजों को देख रहा हूं।

ओपीडी में देखे मरीज

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, मैं मुख्यमंत्री हूं, लेकिन पेशे से मैं एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हूं। स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैंने आधा दिन अस्पताल में बिताने का फैसला किया। मैं आयुर्वेदिक ओपीडी में बैठा और डॉक्टर समीर से कहा कि आज मैं सभी मरीजों को देखूंगा। 2008 के बाद पहली बार ऐसा करके मुझे अच्छा लगा। 'मैंने पूरे अस्पताल का दौरा किया और करीब 8-10 मरीजों को देखा।

प्रमोद सावंत ने आयुर्वेद की पढ़ाई की है

प्रमोद सावंत ने आयुर्वेद की पढ़ाई की है

प्रमोद सावंत ने आयुर्वेद की पढ़ाई की है। वे पेश से डॉक्टर भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं सावंत सोशल वर्क में भी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनका पूरा नाम डॉक्टर प्रमोद पांडुरंग सावंत है। मां का नाम पद्मिनी सावंत और पिता का नाम पांडुरंग सावंत है। प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत केमिस्ट्री की टीचर हैं। वे भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे गोवा की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। सुलक्षणा बीकोलिम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ाती हैं। 45 साल के प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। मनोहर पर्रिकर की तरह उन्हें भी उनकी सादगी के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच स्‍टार्टअप कंपनियों ने बड़ी संख्‍या में कर दी है कर्मचारियों की छंटनी, इन सेक्टरों में जा सकती हैं और नौकरियां?

Comments
English summary
Goa CM Dr Pramod Sawant today spent his birthday attending patients at Asilo Hospital
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X