सीएम मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार नहीं, इलाज के लिए गोवा से दिल्ली आएंगे
Recommended Video

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार नहीं होने के बाद उनको दिल्ली के AIIM में भर्ती कराया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे सीएम पर्रिकर को एयर एंंबुलेंस की मदद से दिल्ली लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उनसी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बात दें कि गुरुवार की शाम हालात में सुधार नहीं होने के बाद पर्रिकर को गोवा के कैंडोलिम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को पर्रिकर ने अपनी स्वास्थ्य की जानकारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी दी। बताया जा रहा है कि अमेरिका से लौटने के बाद भी पर्रिकर के हालत में सुधार देखने को नहीं मिला। बीजेपी नेता माइकल लोबो ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है कि पर्रिकर की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए वो पहले जैसा अपने काम को जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर और गठबंधन के साथी महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के नेता को पार्रिकर के मंत्रालयों का प्रभार दिए जाने की उम्मीद थी।
शनिवार या फिर रविवार को हो सकता है फैसला
अब संभावना है कि शनिवार या फिर रविवाक को मुख्यमंत्री के पोर्टफोलियो के अस्थायी आवंटन पर एक निर्णय लिया जा सकता है। इधर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां लगातार ये मांग कर रही है कि अगर सीएम पर्रिकर की तबीयत ठीक नहीं है तो उनकी जिम्मेदारी किसी और नेता को दी जाए। क्योंकि पिछले तीन-चार महीने से पर्रिकर इलाज के लिए विदेश बयात्रा करनी पड़ी है। ऐसे में राज्य के हालात को ध्यान में रखते हुए किसी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी और को दी जाए। कांग्रेस ने कहा है कि पर्रिकर अपने स्वास्थ्य की वजह से मुख्यमंत्री पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का फॉर्मूला फेल, अब तो बंदर फ्रूटी भी छीन लेते हैं सामान भी वापस नहीं करते












Click it and Unblock the Notifications