ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे पुल का काम देखने पहुंचे पर्रिकर, लोग कर रहे हैं तारीफ
Recommended Video
पणजी। गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को मंडोवी नदी पर एक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। दिल्ली एम्स में भर्ती होने के बाद 14 अक्टूबर को राज्य लौटने के बाद से यह पहली बार जब उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा गया है। उन्होंने आगासाइम गांव के पास जुआरी नदी पर बने पुल के काम का निरीक्षण किया। पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पर्रिकर के नाक में ऑक्सीजन नली लगी हुई थी।
मनोहर पर्रिकर बेहद ही कमजोर नजर आ रहे हैं
सामने आई फोटो में मनोहर पर्रिकर बेहद ही कमजोर नजर आ रहे हैं। पर्रिकर के नाक में ऑक्सीजन नली लगी हुई थी। तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं। जहां लोग पर्रिकर के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं वहीं, यूजर्स भाजपा पर बरस पड़े। कल भी उनकी एक फोटो सामने आई थी। जिसमें वह बेहद कमजोर नजर आए थे।
|
गिरते स्वास्थ्य के बावजूद अपना काम करने के लिए तारीफ कर रहे हैं लोग
सोशल मीडिया पर लोग पर्रिकर को गिरते स्वास्थ्य के बावजूद अपना काम करने के लिए तारीफ कर रहे हैं। पर्रिकर पुल की साइट पर कार से पहुंचे। वहां उन्होंने गोवा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों और ठेकेदार फर्म लार्सन एंड टुब्रो के साथ काम की प्रगति पर चर्चा की।
DMK चीफ एमके स्टालिन ने राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री कैंडीडेट के लिए प्रस्तावित किया
सोशल मीडिया पर लोग उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं
मनोहर पर्रिकर की इस तस्वीर के सामने आने बाद लोग उनके काम प्रति समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष के तौर राहुल गांधी पूरा किया एक साल, उनके खाते में आई ये उपलब्धियां