Goa Blast : रेस्त्रां में संदिग्ध धमाका, पुलिस बोली- ब्लास्ट का कारण गैस लीक, CM प्रमोद सावंत ने क्या कहा ?
गोवा में एक रेस्त्रां में संदिग्ध धमाके से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घमाके के बारे में कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Goa Blast की खबर से अचानक हड़कंप मच गया। गोवा पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय तटीय राज्य है। यहां मापुसा के डांगुई कॉलोनी में संदिग्ध धमाका हुआ। दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट बना है, इसी परिसर में रहस्यमयी धमाका हुआ। विस्फोट से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
रेस्त्रां में धमाके के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के कारणों का पता नहीं लगा है। राहतभरी बात ये है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Goa Blast पर क्या बोले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मापुसा धमाके के बारे में बताया, शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक छोटी सी घटना है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति का आकलन कर रहा है। सीएम सावंत ने आश्वस्त किया कि धमाके में दोषी पाए जाने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धमाका गैस लीक के कारण हुआ
गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने रेस्त्रां में धमाके के बारे में कहा कि ब्लास्ट गैस लीक के कारण होने की बात सामने आई है। ANI की रिपोर्ट में गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया, पुलिस को मापुसा शहर के एक बार एंड रेस्टोरेंट में ब्लास्ट की सूचना मिली।

जांच में जुटी गोवा पुलिस
गोवा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता लगा है कि कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फट गया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications