जानिए कब, कहां, कैसे हुई थी सुप्रिया सुले और सदानंद सुले की पहली मुलाकात, दिलचस्प है Love Story

नई दिल्ली, 26 मई। महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की लोकप्रिय नेता सुप्रिया सुले पर एक अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसकी वजह से वो विरोधियों के निशाने पर हैं। चंद्रकांत पाटिल पर सबसे ज्यादा नाराज सुप्रिया सुले के पति सदानंद सुले हुए हैं और उन्होंन पाटिल और भाजपा को स्त्रीविरोधी करार दे दिया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में नौकरियों और शिक्षा में OBC के आरक्षण को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर सुप्रिया सुले ने भाजपा पर निशाना साधा था।

8 साल मोदी सरकार: सुर्खियों में रहा PM का अंदाज

 आखिर ये कौन सी खिचड़ी है?

आखिर ये कौन सी खिचड़ी है?

उन्होंने कहा था कि 'MP के CM दिल्ली गए और फिर ओबीसी आरक्षण को ग्रीन सिग्नल मिल गया,आखिर ये कौन सी खिचड़ी है?

'... तो घर जाकर खाना बनाइए'

जिस पर पाटिल ने कहा था कि 'अगर आप राजनीति नहीं समझती हैं, तो घर जाकर खाना बनाइए',जिस पर एनसीपी नाराज हो गई और उसने इसके लिए भाजपा और पाटिल को आड़े हाथों लिया।'

सदानंद सुले हुए गुस्से से लाल

सदानंद सुले हुए गुस्से से लाल

पाटिल पर बुरी तरह से भड़के सदानंद सुले ने ट्वीट करके कहा कि 'मुझे मेरी पत्नी पर गर्व है, वो एक बहुत अच्छी पत्नी, मां और और नेता है, पाटिल का बयान सभी महिलाओं का अपमान है।' आपको बता दें कि बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सदानंद सुले से 4 मार्च 1991 को शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटा विजय और बेटी रेवती है।

एक अखबार के लिए काम करती थीं सुप्रिया सुले

एक अखबार के लिए काम करती थीं सुप्रिया सुले

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की लाडली बेटी सुप्रिया सुले ने माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी किया है और स्नातक करने के बाद वो पुणे में अपने चाचा के पास चली गईं और एक अखबार के लिए काम करने लगीं और इसी नौकरी के दौरान एक क्लोज फ्रेंड की पार्टी में सुप्रिया और सदानंद की पहली मुलाकात हुई थी।

 सुप्रिया भी कुछ साल के लिए अमेरिका चली गईं

सुप्रिया भी कुछ साल के लिए अमेरिका चली गईं

वो उस वक्त अमेरिका की किसी कंपनी में काम करते थे। उन्हें सुप्रिया सुले पहली नजर में ही भा गईं और फिर दोनों में मित्रता हो गई और एक दिन दोनों को लगा कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए और फिर दोनों ने अपनी बात घरवालों को बता दी, जिसे परिवार वालों ने मान लिया और दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद सुप्रिया भी कुछ साल के लिए अमेरिका चली गईं और उन्होंने बर्कले यूनिवर्सिटी में वाटर पॉल्यूशन को लेकर एक रिसर्च पेपर भी लिखा जो कि काफी चर्चा में रहा था।

सिंगापुर और जार्जिया में भी सुले ने की नौकरी

सिंगापुर और जार्जिया में भी सुले ने की नौकरी

अमेरिका के बाद सिंगापुर और जार्जिया में भी सदानंद ने नौकरी की और सुप्रिया उनके साथ रहीं और इसके बाद वो दोनों भारत लौटे और सुप्रिया राजनीति में सक्रिय हो गईं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व प्रबंध निदेशक के बेटे हैं सुले

आपको बता दें कि सदानंद सुले महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व प्रबंध निदेशक भालचंद्र सुले और शशि भट्ट के बेटे हैं। शशि भट्ट एक बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। वो भारतीय सिविल सेवा अधिकारी एम डी भट्ट की बेटी थीं, जिन्होंने बॉम्बे राज्य के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था।

दिलचस्प है सुप्रिया सुले और सदानंद सुले की Love Story

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+