आप देंगे सुझाव तभी आयेगा भारतीय रेल का Vision Document
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसे अंतिम रूप देने से पहले जनता के सुझाव मांगे गये हैं। यानी आप सुझाव देंगे, तभी यह विजन डॉक्यूमेंट अपने अंतिम रूप में प्रकाशित होगा।
पढ़ें- भारत की बुलेट ट्रेन के बारे में Shocking Facts

विजन डॉक्यूमेंट को रेल मंत्रालय की वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। डॉक्यूमेंट की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है-
- यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए सेवा प्रदात्ता से स्वतंत्र एक नियामक व्यवस्था बनाई जायेगी। ब्रिटेन, रूस,अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा जर्मनी जैसे अनेक देशों में किसी न किसी रूप में नियामक ढांचा है।
- प्राधिकार उपभोक्ताओँ के हितों की रक्षा करने, सेवा गुणवत्ता सुनिश्चित करने, स्पर्धा प्रोत्साहित करने, बाजार विकास प्रोत्साहित करने, संसाधनों का
- कारगर आवंटन, भेदभाव रहित ओपन एक्सेस विशेष कर डीएफसी पर तैयार करने तथा गुणवत्ता, निरंतरता और सेवा विश्वसनीयता सुनिश्तित करने के लिए सेवा स्तरों केमानक के लिए अपना कार्य करेगा।
- प्राधिकार चार महत्वपूर्ण कार्य करेगा- 1- यात्रा शुल्क निर्धारित करना। 2- रेलवे में निजी निवेश के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना। 3- सक्षमता तथा कार्य प्रदर्शन मानकों का निर्धारण। 4- सूचना का प्रसार।
दृष्टि पत्र के बारे में और अधिक ब्यौरा www.indianrailways.gov.in. पर उपलब्ध है। लोगों से सुझाव और टिप्पणी आमंत्रित किये जाते हैं। टिप्पणी 30 जनवरी, 2016 तक ई-मेल आईडी [email protected] पर भेजी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications