'हेलमेट उतारो, मैं तुम्हें छू नहीं पा रही...' और फिर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर फेंक दिया तेजाब
देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के ऊपर तेजाब फेंक दिया।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। मामला दिल्ली के विकासपुरी इलाके का है, जहां तेजाब के हमले में लड़का बुरी तरह झुलस चुका है। ताज्जुब की बात यह है कि तेजाब फेंकने से पहले आरोपी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही उसकी बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। दरअसल ये दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अब लड़का शादी की बात से इंकार कर रहा था। इससे गुस्साई लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

लड़की ने सुनाई ऐसी कहानी, पुलिस भी चकराई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला बीते 11 जून का है। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिय सूचना मिली कि दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक लड़के के ऊपर तेजाब से हमला किया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़का तेजाब से बुरी तरह झुलस चुका है। उसका चेहरा, गर्दन और सीना तेजाब से जल चुका था। वहीं, लड़की के हाथ पर भी एसिड गिरा था, जिससे वो भी मामूली तौर पर इस हमले में घायल हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वो दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे कि तभी किसी ने उनके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। शुरुआत में पुलिस को लड़की के ऊपर शक नहीं हुआ और वो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर हमला करने वाले की तलाश में जुट गई।

लड़की ने कहा, मैं तुम्हें ठीक से छू नहीं पा रही
कई दिनों तक केस की जांच करने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल चुकी थी। इसके बाद पुलिस फिर से पीड़ित लड़के के पास पहुंची और उससे दोबारा घटनाक्रम की जानकारी ली। लड़के ने बताया कि वो अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से कहीं जा रहा था कि तभी अचानक रास्ते में उसकी प्रेमिका ने उससे हेलमेट उतारने के लिए कहा। प्रेमिका ने कहा कि वो उसको ठीक तरह से छू नहीं पा रही है, इसलिए वो अपना हेलमेट उतार ले। लड़के ने पुलिस को बताया कि उसने जैसे ही हेलमेट उतारा, अचानक उसके चेहरे पर तेजाब आकर पड़ा। यहीं से पुलिस का माथा ठनका और उसने फिर लड़की को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की।

3 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध
पुलिस की सख्ती के सामने लड़की टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लड़की ने पुलिस को पूछताछ में जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस के अफसर भी हैरान रह गए। लड़की ने बताया कि उन दोनों के बीच पिछले 3 साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक उसका बॉयफ्रेंड शादी करने से इंकार करने लगा। लड़की ने बताया कि उसने कई बार इस बारे में अपने बॉयफ्रेंड को समझाना चाहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया। लड़की ने तय किया कि अगर वो उसका नहीं हो सकता, तो फिर वो उसे किसी और का भी नहीं होने देगी। लड़की ने एसिड खरीदा और अपने पर्स में छिपाकर रख लिया। इसके बाद उसने योजना बनाई और अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications