लिव इन में रह रही प्रेमिका ने अपने प्रेमी का तलवार से काट डाला हाथ

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव इन में रहने के बाद बेरुखी दिखा रहे प्रेमी युवक की कलाई प्रेमिका ने तलवार से काट कर अलग कर दिया। घटना के वक्त युवती के पिता और भाई ने प्रेमी युवक को पकड़ कर रखा था। लिव इन में रहने के बाद अलग रह रहे प्रेमी युगल के बीच तब झड़प हुई जबकि प्रेमी गांव वापस आने के बाद शादी से इंकार कर चुका था और दोनों के बीच बोलचाल बंद थी। पूरा मामला कोतबा चौकी थाना क्षेत्र का है जहां झीनकी गांव के रहने वाले एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बात जब शादी की आई तो वह मुकर गया। प्रेमी के मुकरने से प्रेमिका गुस्से से बौखला उठी और तलवार से उसका हाथ काट दिया।

girlfriend living in live in relation chop his boyfriend hand with sword

इस आशिकी का ये सलूक मिलेगा ऐसा कभी सपने में भी आशिक ने नहीं सोचा होगा। इस मामले ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए हैं कि कैसे एक प्रेमिका अपने ही प्रेमी का हाथ काट सकती है। जिससे बेइंतहा मोहब्बत की उसी के साथ ऐसा व्यवहार कि जरा सी चूक पर जान भी जा सकती थी। प्रेमिका ने अपने आशिक के हाथ को बेदर्दी से काट दिया। इस बेरहमी के पीछे की वजह भले ही जांच का विषय हो, लेकिन इस तरह से प्रेमिका का प्रेमी के प्रति रवैया किसी के लिए भी हैरान कर सकता है। प्रेमी गंभीर रूप से घायल है, जिसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमिका पहले भी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जेल की हवा खिला चुकी है, लेकिन दोनों के बीच आपसी समझौता होने के बाद केस वापस ले लिया गया। कुछ दिनों बाद प्रेमी फिर शादी से मुकर गया तो प्रेमिका ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। एक दूसरे के लिए जान छिड़कने वाले जब जान के दुश्मन बन जाएं तो समझ सकते है कि मामला कितना गंभीर है।

ये भी पढ़ें- यूपी: पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास फंड का 79% अकेले मुलायम सिंह खर्च कर गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+