गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारा गया अबू खालिद, जानिए कैसे!
नई दिल्ली। श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अबू खालिद को मार गिराया गया है। सूत्रों ने दावा किया है कि खालिद एक लड़की के चक्कर में मारा गया। यह सूचना है कि अबू खालिद की गर्लफ्रेंड ने ही उसे मार गिराने में सुरक्षा बलों की मदद की थी। अबू खालिद की गर्लफ्रेंड की मुखबिरी की वजह से ही आज इस खतरनाक आतंकी को मौत के घाट उतारे जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि लड़की ने सुरक्षा बलों को खालिद के आने-जाने की सारी जानकारी दी, जिसके लिए कोडवर्ड का भी इस्तेमाल किया गया था। लड़कियों के साथ अबू खालिद के कई रिश्तों की बातें सामने आई थीं। सूत्रों के अनुसार अबू खालिद के करीब 17 लड़कियों के साथ संबंध थे, जिनमें से ही किसी एक लड़की ने अबू खालिद को मारने में सुरक्षा बलों की मदद की है।

कहा जा रहा है कि वह लड़की खालिद की बेवफाई से नाराज थी और उसका बदला लेने के लिए उसने खालिद की जानकारी सुरक्षा बलों को दे दी। जिस कोडवर्ड का इस्तेमाल करके खालिद की गर्लफ्रेंड ने उसे मरवाया है, वह कोडवर्ड था- 'जहन्नुम'। जब खालिद उस लड़की से मिलने उसके घर गया था तो लड़की ने इसी कोडवर्ड का इस्तेमाल करते हुए खालिद की मौजूदगी की सूचना सुरक्षा बलों को दी। सूत्रों का दावा है कि आम तौर पर आतंकी जब लड़कियों से मिलने जाते हैं तो अकेले ही होते हैं और ऐसे में सुरक्षा बलों के पास उसे घेरने का सबसे अच्छा मौका होता है।
इससे पहले भी लड़कियों के चक्कर में आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई हैं। अगस्त में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू दुजाना भी इसी वजह से मारा गया था। ऐसा कई बार हुआ है जब आतंकी कश्मीरी लड़कियों से अफेयर की वजह से फंस गए और सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गए। सुरक्षा बल भी ऐसी लड़कियों की पहचान करने में जुटे रहते हैं, जिनका किसी आतंकी से अफेयर होता है।












Click it and Unblock the Notifications