खिलौना समझ के बंदूक से खेल रही थी बेटी, दबा ट्रिगर और मां की पीठ में जा लगी गोली
पश्चिम बंगाल के हुगली में एक बच्ची ने असली बंदूक को खिलौना समझ अपनी मां पर गलती से गोली चला दी। घर के बाहर मिली बंदूक को खिलौना समझ मां ने ही बच्ची को पकड़ाया था। बच्ची जब घर में बंदूक से खेल रही थी तब अचानक गोली चल गई और मां की पीठ में जा लगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली में एक बच्ची ने असली बंदूक को खिलौना समझ अपनी मां पर गलती से गोली चला दी। घर के बाहर मिली बंदूक को खिलौना समझ मां ने ही बच्ची को पकड़ाया था। बच्ची जब घर में बंदूक से खेल रही थी तब अचानक गोली चल गई और मां की पीठ में जा लगी। मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के हुगली में रविवार को एक महिला को घर के बाहर बंदूक पड़ी मिली। आरामबाग के खानाकुल में रहने वाली काकोली जाना नाम की महिला को ये बंदूक घर के बाहर बगीचे में पड़ी दिखी थी। काकोली को लगा कि ये खिलौने वाली बंदूक है और उसने घर में अपनी बेटी को खेलने के लिए दे दी। जब बेटी घर में बंदूक के साथ खेल रही थी तब अचानार से बंदूक से गोली चल गई और मां के जा लगी।
गोली काकोली की पीठ में लगी। उसे फौरन आरामबाग अस्पताल ले जाया गया। काकोली की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर बच्ची से पूछताछ की। पुलिस अधिकारी के अनुसार बच्ची ने बताया कि बंदूक से गोली तुरंत निकल पड़ी और कमरे में बैठी उसकी मां को लग गई।
बच्ची फिलहाल काफी शॉक में है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर लोडेड बंदूक घर के बाहर कैसे पहुंची।
ये भी पढ़ें: अस्पताल ने सर्जरी के दौरान चढ़ाया दूसरे ग्रुप का खून, मरीज की हालत गंभीर, परिजनों ने ममता बनर्जी से मांगी मदद