बिहार: दूसरी जाति के लड़के से प्यार पर लड़की को पेड़ से बांधकर यातनाएं
बिहार: दूसरी जाति के लड़के से प्यार पर लड़की को पेड़ से बांधकर पीटा
नवादा। बिहार के नवादा में एक लड़की को पेड़ से बांधकर पीटा गया और यातनाएं दी गईं। लड़की दूसरे जाति के अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिस पर गांव की पंचायत ने उसे पेड़ से बांधकर डंडों से पीटे जाने की सजा सुनाई। लड़की को घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा गया। लड़की के पिता का कहना है कि ये उसके किए की सजा है।
लड़की गांव के ही एक युवक से प्यार करती है, जो अलग जाति से है। 30 सितंबर को दोनों घर छोड़कर चले गए। लड़की का पता चलने पर परिजन उसे वापस लाए। जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी और उसे पेड़ से बांधकर यातना देने का ऐलान सुनाया। मामला नवादा के रजौली गांव की है।
लड़की को उसके घर में कैद कर रखा गया है। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिय पर भी वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में शिकायत ना मिलने की बात कही है। पुलिस का कहना है उसे इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मोदी सरकार में मंत्री अठावले बोले- गौरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर अत्याचार हुए हैं