स्‍कूल टीचर के रिटायर होने पर गले लगकर फूट-फूट रोईं छात्राएं, देखें वायरल Video

Viral video: स्‍टूडेंट अपनी मां के बाद सबसे अधिक समय अपनी स्‍कूल टीचर के साथ बिताते हैं। घर में जैसे वो अपनी मां के सबसे करीब होते हैं वैसे ही वो स्‍कूल में अपनी टीचरों के साथ। ऐसे में अगर स्‍कूल से छात्राओं की फेवरेट टीचर रिटायर होती है या स्‍टूडेन्स से दूर होती हैं तो सोचिए बच्‍चों पर क्‍या हाल होता होगा।

VEDIO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीचर और उनके स्‍टूडेन्‍टस का अभाह प्रेम झलक रहा है। इस वीडियो मे टीचर के रिटायर होने पर छात्राएं फफक-फफक टीचर के गले लगकर रोती हुई नजर आ रही हैं, ये वी‍डियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये महाराष्‍ट्र का कोई स्‍कूल वीडियो लग रहा है। वीडियो में जहां अपने पसंदीदा टीचर को अलविदा कहते समय छात्राएं सचमुच रो पड़ीं। टीचर के रिटायर होने की खबर सुनते ही दौड़ते हुए अपनी कक्षा से बाहर आए, शिक्षक को गले लगाया और खूब रोईं। ।

वीडियो को ट्विटर पर आरोही नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो एक सिंगर हैं और वीडियो में नजर आ रही रिटायर होने वाली टीचर की बेटी है।

टीचर ने व‍िडियो शेयर कर कैप्‍शन में जानें क्‍या लिखा

"मेरी मां एक स्कूल टीचर के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। जरा उनके सर्वोच्च पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें यह वीडियो 2 दिन बाद मुझे मिला जिसको देखकर आंखों में आंसू आ गए।

टीचर और स्टूडेंट्स दोनों रोए

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूल में एक टीचर क्लासरूम से बाहर निकल रही हैं तभी कुछ स्‍टूडेंट को देखते हैं और दौड़कर गले लग जाते हैं और रोने लगते हैं. यह इमोशनल वीडियो टीचर और स्टूडेंट्स के बीच के खास रिश्ते को दर्शाता है।

इस इमोशनल वीडियो को अब तक 2,00,000 से अधिक लोग देख चुके हैं, कई लोगों ने पोस्ट पर प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "भारत में छात्र-शिक्षक रिश्तों का अभी भी बहुत महत्व है, लेकिन वे कम होते जा रहे हैं।

वहीं दूसरे ने यूजर ने लिखा - जिन शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा की है, वे इससे सबसे अधिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं; उनका प्यार और सम्मान वहां पढ़ाने वाले किसी भी शिक्षक के प्रति बहुत शुद्ध है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+