राहुल गांधी के हाथ मिलाते ही उछलने लगी लड़की तो सांसद ने लगा लिया गले, देखें वीडियो

Girl shook with joy after shaking hands with Rahul Gandhi, MP embraced

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों पुडुचेरी के दौरे पर है। यहां पर एक कार्यक्रम में राहुल गांधी से मिलकर एक लड़की ने ऐसा व्‍यवहार किया जो सुर्खियां बन गया।राहुल गांधी के हाथ मिलाते ही ये लड़की खुशी से ऐसे झूमने लगी कि जिसे देख आप भी कह देगे ऐसी दीवानगी देखी नहीं।

rahul

दरअसल, राहुल गांधी एक कार्यक्रम में स्‍टेज पर खड़े थे तभी एक छात्रा ने आकर उनसे आटोग्राफ मांगा जिसके बाद राहुल गांधी ने झुककर उस छात्रा को आटोग्राफ दिया और उससे हाथ मिलाया। जिसके बाद वो छात्रा खुशी से उछलने लगी और खुशी से झूमने लगती है। खुशी के मारे ये लड़की इतनी उत्‍सुक हो जाती है मानो उसे विश्‍वास ही नहीं हो रहा कि उससे राहुल गांधी ने उससे हाथ मिलाया हो।

राहुल गांधी ने लड़की को लगा लिया गले

लड़की को खुशी से उछलते हुए देख कर राहुल गांधी ने अपनापन दिखाते हुए मंच पर झुककर बैठ गए और स्‍टेज से नीचे खड़ी लड़की को गले लगा लेते हैं। लड़की को गले लगाते हुए राहुल गांधी कैमरे की ओर इशारा करके फोटो क्लिक करने को कहते हैं। राहुल गांधी के गले लगाते ही ये लड़की रो पड़ती है। इसके बाद राहुल गांधी उससे चंद सेकेंड के लिए बात भी करते हैं। उसके बाद छात्रा का गाल थपाथपा कर आर्शीवाद देते हैं। राहुल गांधी की से अदा देखकर स्‍टेज पर मौजूद लोग ताली बजाते हैं और कार्यक्रम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है।

देखें राहुल गांधी का वीडियो

राहुल गांधी ने मछुआरों को कहा था समुद्र का किसान

बता दें पुदुचेरी दौरे के अंतर्गत इससे पहले राहुल गांधी ने मछुआरों को समुद्र का किसान कहा था और राहुल गांधी ने कृषि कानूनों की कमियों का जि्क्र करते हुए मछुआरों केलिए एक अलग मंत्रालय बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया था। वहीं मछुआरों से बातचीत करते हुए तस्‍वीर सामने आई थी। यहां एक महिला ने उनसे तेलगु भाषा में शिकायत की कि चक्रवात के बाद सीएम उनके परिवार से मिलने नहीं गए। कर रही थी लेकिन राहुल गांधी भाषा समझ नहीं पाए थे जिसके बा सीएम नारायणस्‍वामी ने तेलुगु का अनुवार करते हुए राहुल गांधी को बताया कि वो महिला कह रही है निवार तूफान के समय उसके इलाके में मैं गया था और उसकी मदद की थी। सीएम ने महिला की शिकायत को तारीफ बताया जिसके बाद कांग्रेस विपक्षियों के निशाने पर आ गई थी।

https://www.filmibeat.com/photos/prayaga-martin-51648.html?src=hi-oiबेहद ही हसीन हैं Prayaga Martin, तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+