घरवालों ने भाग कर शादी करने वाली लड़की को दी रूह कंपा देने वाली मौत, गर्भवती बेटी का काट डाला सिर

औरंगाबाद, 06 दिसंबर। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रुंह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। ऑनर किलिंग के एक मामले में एक किशोर ने अपनी मां की मदद से अपनी गर्भवती बहन का सिर काट दिया। इसके बाद बहन का सिर हाथ में लेकर सबको दिखाने लगा।

brid

दरअसल, बेटी ने घर से भाग कर अपनी पसंद से शादी कर ली थी विवार को एक किशोर ने अपनी मां की मदद से अपनी गर्भवती बहन का सिर काट दिया। एनटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लड़के ने अपनी 19 वर्षीय बहन का सिर काट दिया, जो इस साल की शुरुआत में घर से भाग गई थी। उसका सिर काटने के बाद, उसने कथित तौर पर उसका सिर उनके पड़ोसियों के सामने प्रदर्शित किया।

रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता कीर्ति थोरे जून में भाग गई थी और अपने पति के साथ रह रही थी। पिछले हफ्ते, उसकी मां ने पहली बार उससे संपर्क किया और उससे मिलने के लिए कहा। उसकी मां रविवार को अपने बेटे के साथ अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंच गई। जब मां-बेटे कीर्ति के घर पहुंचे तो उसका पति बीमार था और दूसरे कमरे में लेटा हुआ था। कीर्ति चाय बना रही थी तभी उसके भाई ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मां ने उसे पैर से पकड़ रखा था जबकि उसके भाई ने उसका सिर हंसिया से काट दिया था।

बहन का सिर काटने के बाद सगे भाई ने पड़ोसियों को दिखाने के लिए सिर बाहर दे आया। आवाज सुनकर जब पति और देवर गर्भवती महिला को बचाने के लिए पहुंचे तो लड़की का भाई उन पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल हो गए।

बता दें लड़की की मां एक हफ्ते पहले उससे मिलने गई थी। 5 दिसंबर रविवार को वह फिर अपने बेटे के साथ आई। पीड़िता का घर खेत में था वह अपनी सास के साथ खेत में काम कर रही थी। मां और भाई को देखकर खुश हो गई और दौड़कर उनके पास पहुंची और उनका स्‍वागत किया और घर ले गई और पानी देने के बाद किचन में चाय बनाने के लिए चली गई।

वैजापुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैलाश प्रजापति ने कहा रसोई में चाय बनाने चली गई तभी उसका भाई पीछे से आया और उसका सिर काट दिया।
उसका पति, जो बीमार था, घर में पड़ा था। बर्तन गिरने की आवाज सुनकर वह जाग गया और रसोई में पहुंचा। महिला के भाई ने उसे भी मारने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। बाद में भाई घर से बाहर आया उसके हाथ में उसकी बहन का सिर था, इसके बाद वो फिर पुलिस स्टेशन आया और आत्मसमर्पण कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+