दिल्ली के शाहदरा में छात्रा की हत्या, साथ ट्यूशन पढ़ने वाला लड़का गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के शहादरा से एक छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। यहां उसके साथ ट्यूशन पढ़ने वाले 17 साल के लड़के को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी है।पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को उनके पास शहादरा की एक छात्रा की गुमशूदगी की खबर आई थी। पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि छात्रा दोपहर को कुछ दोस्तों से मिलने गई थी लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। लड़की के मोबाइल नंबर और गायब होने से पहले की कॉल्स का डेटा निकाला गया।
कॉल डीटेल से मालूम हुआ कि वह एक दोस्त के साथ संपर्क में थी। इसके बाद दोस्त को ढूंढ कर पूछताछ की गई। पहले लड़के ने कहा कि वह साथ में आइसक्रीम खाने गए थे जिसके बाद वह वापस घर लौट आया। लेकिन आगे की बातचीत में लड़के ने खुलासा किया कि उसने छात्रा की हत्या कर दी है। दरअसल ट्यूशन के दौरान एक घटना से वह लड़की को नापसंद करने लगा था। इसके चलते उसे डांट भी पड़ी थी।
बता दें कि युवाओं में कई बार छोटी मोटी अनबन को हत्या तक बढ़ते देखा गया है। कई बार दोस्त ने दोस्त की हत्या की जैसे मामले सामने आते रहे हैं।
यह भी पढ़ें- असबाब हत्याकांड का इनामी शूटर गिरफ्तार, 2 भाइयों की हत्या में था गवाह