VIDEO: 'ऊंची है बिल्डिंग...' और लड़की का डांस जबरदस्त वायरल है

इतने कम समय में लाखों लोगों ने ना सिर्फ ये डांस देखा बल्कि लड़की के टैलेंट को भी सराहा है। 'ऊंची है बिल्डिंग...' पर इस लड़की का बेहतरीन डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

नई दिल्ली। लड़की के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमा रहा है, इतने कम समय में लाखों लोगों ने ना सिर्फ ये डांस देखा बल्कि लड़की के टैलेंट को भी सराहा है। हाल ही में बॉलीवुड की एक फिल्म 'जुड़वा-2' के जाने पहचाने गाने 'ऊंची है बिल्डिंग...' पर इस लड़की का बेहतरीन डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 12 सिंतबर को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसके बाद ये तकरीबन 8 लाख बार देखा गया है। बता दें कि ये Kanishka Talent Hub नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। आज कल टैलेंट शो करने का ये प्लेटफॉर्म काफी हिट हो रहा है ऐसे में सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करने में काफी बड़ा सोर्स बनता जा रहा है।

Girl dance on a Movie Song and Video Viral on Social Media

'ऊंची है बिल्डिंग...' गाना अनु मलिक का जाना-माना गाना है जिसे आप सब 90 के दशक से सुनते आ रहे होंगे। इसी गाने का रीमेक डांस को नया उत्साह दे रहा है। शादी, पार्टी के अलावा जिम में भी लड़कियां इस गाने को काफी पसंद कर रही हैं। यही वजह है कि इस लड़की ने अपना डांस टैलेंट दिखाने की खातिर इस गाने को चुना है। लड़की के डांस को एडिट कर यू-ट्यूब पर डाला है जिसे हम बिना किसी छेड़छाड़ के आपको दिखा रहे हैं।

Kanishka Talent Hub नियमित तौर पर वीडियो डालता है। वैसे बात की जाए इस वीडियो की तो ये एक बिल्डिंग की छत पर शूट किया गया है। गाने के बोल पर डिसाइड किया गया लोकेशन इस वीडियो को वायरल करने में सहायक है तो लड़की का साड़ी में गेटअप इस वीडियो को खास अट्रेक्टिव बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+