सोनू सूद से युवती ने कहा मुझे पार्लर पहुंचा दीजिए, एक्टर का दिलचस्प जवाब हो रहा वायरल

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से देश में लॉकडाउन है, जिसके चलते लाखों प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं और अपने घर जाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे है। इन तमाम मजदूरों के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए हैं। पिछले कई दिनों से वह सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगातार मदद मुहैया करा रहे हैं। वह इन मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं ताकि ये मजदूर अपने घर पहुंच सके। सोशल मीडिया पर प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई ऐसे लोग हैं जो अजीबोगरीब मदद की मांग कर रहे हैं। कुछ कहते हैं कि मुझे मेरी गर्लफ्रैंड के पास जाना है, कुछ कहते हैं मुझे गोवा जाना है तो अब एक यूजर ने कहा है कि उसे सैलून जाना है। इन लोगों को भी सोनू सूद बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दे रहे हैं। सोनू सूद के ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

सैलून जाकर क्या करोगे

सैलून जाकर क्या करोगे

सोनू सूद से एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके कहा कि क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं, मैं ढाई महीने से पार्लर नहीं गई, कृप्या मुझे मदद दीजिए, सैलून पहुंचा दीजिए। हालांकि आगे स्माइली के साथ यूजर ने लिखा है कि मैं सिर्फ मजाक कर रही,आप सच में रीयल लाइफ हीरो हैं, इश्वर आपको आशीर्वाद दे। जिसके जवाब में सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा कि सैलून जाकर क्या करोगे, सैलून वालों को तो मैं उनके गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे पीछे उसके गांव जाना है तो बोलो।

पराठे, चाय उधार

पराठे, चाय उधार

एक यूजर ने ट्वीट किया ' "जब सब ठीक हो जाएगा, उसके बाद आपको संडे शूट से छुट्टी लेनी पड़ेगी। लोग आपसे मिलने जाएंगे और पूछेंगे कि सोनू सूद का घर कहां है। सोनू सूद अगला अमिताभ"। इस ट्वीट का सोनू सूद ने भी बड़े कूल अंदाज में जवाब दिया है। इस ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए सोनू सूद ने कहा कि "वो क्यों मेरे घर आएंगे दोस्त। मैं उन सबके घर जाऊंगा। बहुत सारे आलू के पराठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर।" बता दें कि सोनू सूद ने इसके अलावा और भी कई यूजर का जवाब दिया।

स्मृति ईरानी ने की तारीफ

स्मृति ईरानी ने की तारीफ

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने सोनू सूद की तारीफ की है। स्मृति ने लिखा है 'सोनू, तुमने जरूरतमंदों के लिए जो दया दिखाई है उस पर मुझे गर्व है।' सोनू सूद के एक ट्वीट को शेयर करते हुए स्‍मृति ईरानी ने लिखा- अपने साथी कलाकार के तौर पर मैं तुम्हें 2 दशकों से जानती हूं सोनू। एक एक्टर के तौर पर तुम्हारा सामने आना मैंने सेलिब्रेट किया है। लेकिन आज के इन मुश्किल हालातों में जो दया तुमने दिखाई है उसने मुझे गर्व करने का मौका दिया है। जररूतमंदों की मदद का शुक्रिया। स्मृति के ट्वीट पर एक्टर रवि किशन ने भी सहमति जताई और सोनू की तारीफ करते हुए लिखा। "यही सब याद रहता है दुनिया में।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+