हम गाय की फैक्ट्री लगाएंगे, जहां सिर्फ बछिया पैदा होगी: गिरिराज सिंह
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से गिरिराज सिंह अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम लोग ऐसी तकनीक का इस्तेमाल केरंगे कि सिर्फ मादा गायों का ही जन्म होगा, जिससे ना तो आवारा पशु सड़क पर घूमेंगे और ना ही मॉब लिंचिंग होगी। जिस तरह से गिरिराज सिंह ने मॉब लिंचिंग को गाय से जोड़ है, उसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। विदर्भ की गाय बड़ी छोटी-छोटी होती है, जो एक या दो लीटर गाय देती हैं। मैं आने वाले दिन में जो देश के भीतर गर्भाधान होगा, वह केवल बछिया होंगी, जिसके बाद मॉब लिंचिंग नहीं होगी।

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने नागपुर में मदर डेयरी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि देश में अब तकनीक के जरिए सिर्फ बछिया पैदा होंगी, जिससे कि मॉब लिंचिंग नहीं होगी। यही नहीं गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि 2020 तक देश में 2 करोड़ बछिया होगी, जिससे दो साल के अंदर विदर्भ के युवा किसान भी गाय रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम गायों की फैक्ट्री लगा देंगे, जिसेस जो गाय दूध देने लायक नहीं रहेगी वह भी तकनीक के माध्यम से दूध देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि 2025 तक 10 करोड़ बछिया होगी। जो गाय हमारी दूध देने लायक नहीं होगी, उसके अंदर हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, जिससे कि हमारे दूध की कीमत दुनिया में सबसे कम होगी। मेरा लक्ष्य है कि दूध के कुल उत्पादन के 50 फीसदी का हम वैल्यू एडिशन करें।
यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया था, जिसकी वजह से विवादों में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के रास्ते में धार्मिक व्यवधान भी एक बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि भारत 1947 की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications