ताबड़तोड़ प्रचार के बावजूद दिल्ली में 8 सीटों पर क्यों सिमटी भाजपा, गिरिराज सिंह ने बताई वजह
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के हार का विश्लेषण करते हुए दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता में अति उत्साह में थे जिस वजह से वो खुद अपना वोट डालने मतदान केंद्र नहीं गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा
बता दें कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और एक बार फिर सीएम केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। बीजेपी की हार को लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक दावा यह है कि दिल्ली में बीजेपी की कुल 62 लाख कार्यकर्ता है और पार्टी को कुल 35 लाख वोट ही मिले हैं। इस दावे के बाद से कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

बीजेपी के कुल 17 लाख सदस्य
हालांकि सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे में कितनी सच्चाई है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। दिल्ली बीजेपी सदस्यता अभियान के सहप्रभारी हर्ष मल्होत्रा के मुताबिक राजधानी में भजपा के कुल 17 लाख सदस्य हैं लेकिन उनमें से एक्टिव रूप में सिर्फ 28 हजार कार्यकर्ता ही हैं। जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बीजेपी की हार की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अति उत्साह के चलते भाजपा कार्यकर्ता वोट डालने ही नहीं गए।

बिहार चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर
गौरतलब है कि बिहार में भी विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की हार का असर बिहार के चुनाव में नहीं पड़ेगा। लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार बनेगी। मालूम हो कि दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए हैं। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार को चुना है। अब 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल सीएम पद की शपथ लेंगे।
यह भी पढ़ें: अब केजरीवाल करने जा रहे हैं देश का नेतृत्व, किसने कही ये बड़ी बात
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications