नवरात्रि मेले में अचानक रुका 50 लोगों से भरा झूला तो मौके पर मच गई चीख-पुकार, फिर क्या हुआ...
दिल्ली के नरेला में नवरात्रि के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया। नवरात्रि मेले के दौरान 50 लोगों से भरा झूला अचानक रुक गया, जिसके बाद हर किसी की सांसे थम गईं।
मेले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में भी नजर आ रहा है कि झूले में कई सारे लोग सवार हैं और ये अचानक रुक जाता है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि झूले में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और इसके आयोजकों की खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि झूला जब अचानक से रुक गया तो लोग तकरीबन आधे घंटे तक इसमें फंसे रहे। सबकी सांसे अचानक से अटक गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। बताया गया कि तकनीकी समस्या के चलते झूला अचानक रुक गया। इसके बाद पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से झूले में फंसे लोगों को बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications