गाजियाबाद: मकान मालिक ने PhD स्कॉलर की हत्या कर शव के किए 4 टुकड़े, 40 लाख की उधारी से जुड़ा है मामला
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर के उमेश शर्मा (35 वर्षीय) को अपने किराएदार पीएचडी स्कॉलर अंकित की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के 4 टुकड़े कर जंगल में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक 35 वर्षीय मकान मालिक ने अपने किराएदार, जो कि पीएचडी स्कॉलर था, उसकी हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव के चार टुकड़े भी किए हैं। इस बात का खुलासा मकान मालिक के गिरफ्तारी के बाद हुई है। 35 वर्षीय व्यक्ति उमेश शर्मा को गाजियाबाद के मोदीनगर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मकान मालिक उमेश शर्मा ने कबूला है कि उसने अपने किराएदार PhD स्कॉलर की 6 अक्टूबर को तौलिया से गला घोंट कर हत्या की थी।

आरी से किए शव के टुकड़े और जंगलों में फेंका
उमेश शर्मा ने पेड़ों को काटने वाली आरी से पीएचडी के छात्र 40 वर्षीय अंकित के शव के चार टुकड़े कर दिए। जिसके बाद उमेश ने अंकित के शव के टुकड़ों को गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में गंगा नहर और डासना में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने कहा कि मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर उमेश ने व्यवसाय स्थापित करने के लिए अंकित से उसने 40 लाख रुपये उधार लिए थे। पुलिस ने कहा कि जब वह उसे चुका नहीं सका तो उसने अंकित को मारने का फैसला किया।

एक महीने से अंकित का नहीं चल रहा था पता
एक महीने से अधिक समय तक अंकित खोलकर का कोई पता नहीं चलने पर उसके दोस्तों को चिंता हुई। पहले तो उन्हें लगा कि पीएचडी स्कॉलर कहीं पढ़ाई में बिजी होंगे। लेकिन उनका फोन हफ्तों तक बंद रहा। इससे पहले अंकित कभी भी इतने वक्त तक किसी से बिना संपर्क किए नहीं रहते थे। जब दोस्तों को अंकित मोदीनगर में उनके किराए के घर और बागपत में उनके होमटाउन में नहीं मिले तो 'अंकित सर्च' नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। हालांकि, कुछ ही दिनों में अंकित के नंबर से टेक्स्ट मैसेज दोस्तों के फोन पर आने लगे। लेकिन उसने कॉल का जवाब नहीं दिया, केवल टेक्स्ट किया।

ऐसे हुआ मकान मालिक पर शक
अंकित के मकान मालिक उमेश शर्मा से उसके दोस्त मिलने गए और पूछा कि अंकित फोन न करके सिर्फ मैसेज कर रहा है। जिसके बाद मकान मालिक ने घबराकर कहा कि ये मैसेज अंकित ही भेज रहा होगा। आखिरकार 12 दिसंबर को दोस्तों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। असल में अंकित के फोन से आ रहे मैसेज में 'तू' लिखा हुआ था। लेकिन अंकित रियल में उन्हें 'तू' नहीं लिखता था। बल्कि 'आप' कहता था।
बुधवार को,उमेश (35) को गिरफ्तार किया गया और 6 अक्टूबर को एक तौलिया से अंकित का गला घोंटने की बात स्वीकार की। इसके उमेश शर्मा ने पेड़ों को काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आरी से अंकित के शरीर के चार टुकड़े कर दिए। उन्होंने गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में गंगा नहर और डासना में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास वाले जंगल में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications