किराए पर रहने आई लड़की से बने बेटी के समलैंगिक रिश्ते, फोन पर बोली- 'मैं जा रहा हूं'

लड़की ने घर फोन कर कहा, 'जा रहा हूं, अब कभी नहीं लौटूंगा', किराएदार युवती से समलैंगिक संबंधों का शक

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की कोचिंग जाने की बात कहकर घर छोड़कर चली गई और इसके बाद अपने परिवार को लड़कों के अंदाज में बात कर घर छोड़कर जाने की सूचना दी। लड़की ने फोन पर अपनी मां और बहन से कहा, 'मैं घर छोड़कर जा रहा हूं और अब कभी वापस नहीं लौटूंगा।' परिजनों को जब एहसास हुआ कि उनकी बेटी समलैंगिक रिश्तों के चलते अपनी सहेली के साथ घर छोड़कर गई है तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने उसे फोन पर ही काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद परिजनों नें पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई।

किराएदार युवती से घुलने-मिलने लगी लड़की

किराएदार युवती से घुलने-मिलने लगी लड़की

मामला गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के अंतर्गत आने वाले विजयनगर इलाके का है। यहां इंटर कॉलेज के एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद एसएससी की कोचिंग कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, उनके मकान में पिछले साल सिकंद्राबाद की रहने वाली एक युवती किराए पर कमरा लेकर रहने आई थी। इस दौरान वह इंटर कॉलेज कर्मचारी की बेटी से काफी घुल-मिल गई और दोनों हर जगह एक साथ आने-जाने लगे। इसके बाद कर्मचारी की बेटी लड़कों के अंदाज में रहने और बात करने लगी। लड़की की मां को दोनों पर शक हुआ तो उन्होंने किराएदार युवती से कमरा खाली करा दिया।

लड़कों के अंदाज में कहा- अब नहीं लौटूंगा

लड़कों के अंदाज में कहा- अब नहीं लौटूंगा

बीती 12 जुलाई को इंटर कॉलेज कर्मचारी की बेटी सुबह 9 बजे अपने घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली और इसके बाद वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद लड़की ने पहले अपनी बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजा और फिर फोन किया। लड़की ने फोन पर अपनी बहन से लड़कों के अंदाज में बात करते हुए कहा, 'मैं घर छोड़कर जा रहा हूं और अब कभी वापस नहीं लौटूंगा। मैं बहुत दूर चला गया हूं। मैं लॉकर से पैसे निकालकर ले आया हूं और अब सबकुछ छोड़कर जा रहा हूं।' ये सब सुनकर परिजनों को पहले कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उन्हें अपने बेटी के समलैंगिक रिश्तों का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए।

पुलिस के पास पहुंचे परिजन

पुलिस के पास पहुंचे परिजन

इसके बाद लड़की की मां और बहन ने उसे फोन पर समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने कहा कि वो अब वापस नहीं लौटेगी। लड़की की मां ने बताया कि किराएदार युवती के साथ संबंधों का शक होने पर उन्होंने उससे कमरा खाली करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोचिंग के बहाने दोनों मिलते रहे। मंगलवार को भी वो कोचिंग जाने की बात कहकर ही घर से निकली थी और घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने पहले आस-पास अपनी बेटी की तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। परिजनों ने अब विजयनगर थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+