गाजियाबाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चार्टड विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। गाजियाबाद के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक एयरफ्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरफ्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद सरदपुर गांव के पास इस विमान की लैंडिंग कराई गई। एयरफ्राफ्ट के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे इस चार्टेड प्लेन में तकनीकी खराबी आने से उसका लेफ्ट विंग क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर मदद के लिए पहुंचा और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
Recommended Video
एयरफोर्स के लोग विमान से दोनों पायलटों को निकाल अपने साथ ले गई। हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। हालांकि विमान के एक्सप्रेस वे पर उतरने से लंबा जाम जरूर लग गया। पास के गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया है।
Ghaziabad: An aircraft made an emergency landing at Eastern Peripheral Expressway near Sadarpur village today, after it faced a technical problem. pic.twitter.com/ALRTCquHGA
— ANI UP (@ANINewsUP) January 23, 2020