हैदराबाद: इवांका ट्रंप ने किया गोलकुंडा फोर्ट का दीदार, कहा- यहां आना अमेजिंग है
हैदराबाद। आज Global Entrepreneurship Summit का दूसरा दिन है, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और इवांका ट्रंप ने इसका उद्घाटन किया था। इस दौरान इवांका ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है, भारत के लोग हमें प्रेरणा देते रहे हैं। तकनीक से भरे इस प्राचीन शहर में आना अद्भुत है। मुझे यह देखकर गर्व हो रहा है कि पहली बार ऐसे किसी कार्यक्रम में 1500 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट से भारत और अमेरिका के करीबी संबंधों का पता चलता है। दक्षिण एशिया में यह समिट पहली बार हो रही है। भारतीय महिलाएं कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।

- हैदराबाद में इवांका ट्रंप ने किया गोलकुंडा फोर्ड का दीदार, इस दौरान उन्होंने कहा- यहां आना अमेजिंग है।
- ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) के दूसरे दिन महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर एक प्लेनरी सेशन हुआ। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प,आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और ब्रिटेन पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की वाइफ चेरी ब्लेयर शामिल हुईं।
- इस मौके पर इवांका ने कहा कि वुमन आंत्रप्रेन्योर्स की तादाद इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि ट्रेडिशनल वर्क प्लेस का माहौल बदला है, लोगों की सोच में अंतर आया है।
- महिलाओं को आगे लाने के लिए टेक्नोलॉजी भी अहम भूमिका निभा रही है। हमें कामकाजी महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में बदलाव लाने की जरूरत है: इवांका ट्रंप
- जेंडर समानता भी बिजनस के लिए महत्वपूर्ण है: इवांका ट्रंप
- हम दुनिया की आबादी का आधा हिस्सा हैं, इसलिए हमें इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए और उन पर विचार करना चाहिए: इवांका ट्रंप
- चेरी ब्लेयर ने कहा- महिलाओं को तीन C की जरूरत है। Confidence (आत्मविश्वास), Capabilities (काबिलियत) और Capital (पैसा) हासिल करने की। आदमियों को भी यह समझने की जरूरत है कि महिलाएं उनके बराबर हैं।












Click it and Unblock the Notifications