'यह उनके लिए बहुत मायने रखता था', PM Modi से मुलाकात के बाद जानें जर्मन सिंगर कैसेंड्रा ने क्या कहा?
Cassandra Mae Spittmann News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान हाल ही में मंगलवार (19 फरवरी) को पल्लदम में 22 वर्षीय जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की। इस दौरान कैसेंड्रा ने पीएम मोदी के सामने 'अच्युतम केशवम' और एक तमिल गाना गाया।
जिसके बाद अब उन्होंने बताया कि उनको पीएम मोदी से मिलकर कैसा लगा। दरअसल, पीएम मोदी और कैसेंड्रा की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसके बाद एक बार फिर से कैसेंड्रा माई स्पिटमैन भारत में जमकर सुर्खियों में आ गई हैं।

कैसेंड्रा ने पीएम मोदी के लिए तमिल में गाना गाया और मशहूर भारतीय भजन 'अचुत्युम केशवम' गाकर भी उन्हें प्रभावित किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद से वायरल हो गया है और लोगों का उनको अपार प्यार मिला है।
Recommended Video
वहीं अब न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जर्मन सिंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि उनके सामने गाना कैसा लगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पर जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने कहा, "बहुत ही दिलचस्प रहा। उन्हें मैंने दो गाना सुनाया- एक तमिल गाना और दूसरा अच्युतम केशवम। तो यह सचमुच बहुत अच्छा रहा...।"
उन्होंने कहा, "यह वास्तव में बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता था, क्योंकि वो मौन थे" बता दें कि पीएम मोदी ने जर्मन गायिका-गीतकार कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात का वीडियो एक्स पर साझा किया था।
वीडियो में कैसेंड्रा ने 'अच्युतम केशवम' और एक तमिल गाना गाकर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पीएम मोदी उनकी गायकी का आनंद लेते नजर आए। वीडियो के साथ पीएम मोदी ने एक नोट लिखा, जिसमें कहा, 'कैसेंड्रा का भारत के प्रति प्रेम अनुकरणीय है, जैसा कि हमारी बातचीत में देखा गया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
बता दें कि 2023 में अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के एक एपिसोड के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए उनकी सराहना की थी।












Click it and Unblock the Notifications