मीडिया को वेश्या बताकर फिर फंसे वीके सिंह, उठी इस्तीफे की मांग
नयी दिल्ली। मोदी सरकार के किसी मंत्री का अगर विवादों से सबसे ज्यादा नाता रहा है तो वो है विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह। अपने बयानबाजियों की वजह से वीके सिंह हमेशा से मीडिया के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में अब तो उन्होंने मीडिया से खुलेआम गाली-गलौज देना शुरु कर दिया है।

मीडिया पर विवादित बयान के बाद अब उनपर इस्तीफे का दबाव बढ़ने लगा है। इस बार उन्होंने ट्वीट करके इस विवाद को खुद पैदा किया है। दरअसल वीके सिंह ने ट्वीट करके मीडिया को 'Presstitutes' करार दिया है। यानी उन्होंने मीडिया को वेश्या और बिकाऊ बता दिया। उन्होंने एक निजी अंग्रेजी चैनल और संपादक का नाम लेकर ये ट्वीट किया।
यमन से भारतीयों की सुरक्षित रिहाई पर जब उनसे उनका अनुभव पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह पाकिस्तान दिवस के समारोह में जाने से कम रोमांच वाला अनुभव था। इसी बात पर मीडिया में उनकी आलोचना शुरु हो गई। जिस पर उन्होंने एक चैनल के संपादक की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया और मीडिया पर निशाना साधा।
वीके सिंह के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने उनसे इस्तीफे की मांग की है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे विवाद से किनारा कर लिया है। पार्टी ने इस मसले पर सफाई देते हुए ट्वीट को उनके निजी विचार करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications