जनरल बिपिन रावत ने बताया कि आखिर क्यों पाकिस्तान पर दबाव बनाना जरूरी
नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बताया कि आखिर क्यों पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनरल रावत ने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद रोकने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए सेना की आक्रामक कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने साफ संकेत दिए हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सेना का ऑपरेशन भी जारी रहेगा। उन्होंने कश्मीर में शांति कायम करने की बात करते हुए कहा कि इसके लिए राजनीतिक पहल के साथ-साथ सैन्य ऑपरेशन भी जारी रहना चाहिए।

पाकिस्तान पर दबाव बनाने की जरूरत
सेना प्रमुख ने कहा कि एक साल पहले जब उन्होंने पद संभाला था, उसकी तुलना में आज हालातों बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान पर भारी दबाव बनाने की जरूरत है, जिससे सीमा पार से जारी आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने साफ संकेत दिया कि सेना आतंकवाद से सख्ती से निपटने की अपनी नीति पर चलती रहेगी।

हाल ही के दिनों में सीमा पर तनाव बढ़ा है
आर्मी चीफ पहले भी संकेत दे चुके हैं कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद नहीं रोकेगा, तब तक इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। हाल ही के दिनों में सीमा पर दोनों देशों के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिला है। कश्मीर मुद्दे पर जनरल रावत ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कश्मीर के लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे और यह देखेंगे कि उनकी शिकायतें क्या हैं, जिन्हें राजनीतिक स्तर से सुलझाया जा सकता है।

फिर बोले कश्मीर पर...
कश्मीर में कट्टरपंथ को रोकने के लिए जनरल रावत ने कहा कि हमारा मकसद है कि इन लोगों को शांति के रास्तों पर लाया जाए। जनरल रावत ने बताया कि कुछ स्थानीय युवाओं को कट्टरता के रास्ते पर ले जाने की कोशिश हो रही है, जिस वजह से युवा आतंकी सगंठन ज्वॉइन कर रहे हैं। हाल ही में बिपिन रावत ने कहा था कि कश्मीर में स्कूली शिक्षा में भी बदलाव की जरूरत है, क्योंकि वहां के बच्चों को भारत और कश्मीर के के मैप को अलग-अलग तरीकों से पढ़ाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications