Geeta Rana: कौन हैं ये पहली भारतीय महिला आर्मी अफसर जो संभालेंगी फील्ड वर्कशॉप की कमान?
भारतीय सेना में कर्नल गीता राणा को पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्कशॉप की कमान सौंपी गई है।

भारतीय सेना में कर्नल गीता राणा ने इतिहास रचा है। राणा को पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्कशॉप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली गीता राणा भारतीय सेना में पहली महिला अधिकारी बन गई है।
गीता राणा भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स के पद पर तैनात है। अब कर्नल गीता राणा भारत-चीन सीमा पर स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप को कमांड करेंगी।
बता दें कि हाल ही भारतीय सेना ने महिला सैन्य अफसरों के लिए 108 भर्तियां निकाली। आने वाले दिनों अन्य महिला अधिकारियों को भी गीता राणा की तरह महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे महिला अधिकारियों को सेना में हर संभव अवसर देने के पक्ष में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय सेना में आर्टिलरी रेजीमेंट में भी महिलाओं को तैनात किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications